google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मिल सकती है सांसद मोहन मंडावी को महत्त्वपूर्ण बड़ी जिम्मेदारी….

31 अगस्त को बस्तर में भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी

आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बस्तर

उद्देश्य :- भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की बैठक 31 अगस्त 2021 को जगदलपुर मे होने जा रही है | इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बस्तर संभाग को कैसे भाजपा के दायरे में पुन: लाया जाये।

Cg24आजतक न्यूज़ :- नई दिल्ली में मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सरगुजा की सांसद रेणुका सिंह की उपस्थिति में प्रदेश के सांसदों की बेठक हुई जिसमें प्रदेश के प्रभारी शिव प्रकाश सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे। बस्तर मे आमंत्रित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी देवी भी उपस्थित रहेगी।

सुत्रों का कहना है कि बस्तर के भाजपा विधायकों का 15 साल तक प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछले विधान सभा चुनाव में केवल दंतेवाड़ा से ही भाजपा से भीमा मंडाबी चुनकर आये थे जिनकी हत्या हो गई। मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस की देहुति कर्मा ने इस सीट पर कब्जा कर बस्तर कौ पूरे 12 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया।

दक्षिण बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज सांसद है। पूरे बस्तर संभाग में उत्तर बस्तर भाजपा के एक मात्र सांसद मोहन मंडावी है। आगामी 31 अगस्त से बस्तर में होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक में सांसद मोहन मंडावी को बड़ी जिमेदारी दी जा सकती है। श्री मंडावी पूरे बस्तर मे एक मात्र चुने हुए सांसद है बस्तर जिले के पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप से अच्छे संबंधों का भी लाभ सांसद मोहन मंडावी को मिलना सुनिश्चित है।

सांसद मोहन मंडावी ने लगातार सदन में उपस्थित रहकर व क्षेत्रीय समस्याओं को उठाकर अपनी सक्रियता से केंद्रीय संगठन का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वही दूसरी ओर अपनी चिर परिचित रामायणी छवि के कारण पूरे बस्तर क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत बनाया है। तुलसी मानस प्रतिस्ठान के माध्यम से लाखों लोगों तक अपनी बात को पहुंचाया है। ओर वर्तमान समय मे भाजपा के बस्तर में सर्वमान्य बड़े आदिवासी चेहरा व नेता माने जा रहे है। जो संकेत है। कि आने वाले समय मे बस्तर संभाग में पार्टी को पुनः स्थापित करने में जनाधार बढ़ाने में मोहन मंडावी को राष्ट्रीय संगठन जिम्मेदारी दे सकती है।

आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी बस्तर में खोए जनाधार को वापस पाने व बस्तरवासियों को पार्टी में पुनः समाहित करने की योजना पर कार्य करते दिख रहा है। यही कारण है। कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी व संगठन के बड़े आला नेता बस्तर में आ रहे है। सांसद मोहन मंडावी ने लोकसभा के मानसून सत्र में धर्मांतरण के मुद्दे को उठाकर सभी का ध्यान बस्तर के आदिवासियों की संस्कृति व सभ्यता पर हो रहे हमले की ओर दिलाया था व हाल ही में प्रदेश अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में धर्मांतरण के मुद्दे पर राजनीतिक प्रस्ताव भी लाये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *