google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुलिस की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 01 व्यक्ति गिरफ्तार

Cg24आजतक


▶️ सिंघोडा पुलिस की कार्यवाही
▶️ अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 01 व्यक्ति गिरफ्तार ।
▶️ आरोपी के कब्जे से 40 किलो गांजा, एक सिल्वर रंग का टाटा इंडिगो कार बिना नंबर एवं एक मोबाईल जप्त,

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेंभुलकर व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग एवम अवैध गतिविधियों में लगाम लगाने अवैध गांजा, शराब पर कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 12.08.2021 को थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू एवम थाना सिंघोड़ा स्टाफ द्वारा छत्तीसगढ़ ओडिशा बॉर्डर  NH 53 रोड रवाना होकर NH 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी कर ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि ओडिशा की ओर से सिल्वर रंग का टाटा इंडिगो बिना नंबर आ रहा था जिसे हमराह स्टाफ के मदद से रोककर पूछताछ किए तो चालक अवधेश मिश्रा निवासी जौनपुर जिले का होना बताएं वाहन को चेक करने पर पिछले सीट के पीछे बना विशेष चेंबर में 20 पैकेट में खाकी रंग सेलोटेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा को बिक्री हेतु उत्तरप्रदेश ले जाना बताएं जिनके कब्जे से 1. दो सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में 20 पैकेट सेलो टेप से लिपटा हुआ कुल 40 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,00,000 रूपये, 2.  परिवहन का वाहन सिल्वर रंग का टाटा इंडिगो कर बिना नंबरकीमती 5,00,000 रूपये, 3. एक नीले रंग का रेडमी कंपनी का मोबाइल किमती 8000 रूपये 4.02 नग ATM कार्ड,01नग ड्रायविंग लायसेंस ,01 नग आधार कार्ड का छायाप्रति, 01नग 50 NDPS नोटिस,01 नग धारा 91 जा 0फौ0 का नोटिस जुमला 9,08,000 रुपये को जप्त कर आरोपी अवधेश मिश्रा पिता रविंद्र प्रसाद मिश्रा उम्र 25 साल साकीन ग्राम रामपुर सोइरी थाना जलालपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफतार किया गया है ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू आरक्षक दासरथी सिदार ,गुलोचन वर्मा, रोहित सिदार, बसंत कुमार संजय ,दिनेश जायसवाल, श्रीकांतभोई,अंकित पटनायक,जैकी प्रधान,मनोहर साहू,जयवर्धन बरिहा,सरोज बारीक का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *