
बालोद cg24आजतक – भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला बालोद नगर के कबीर मंदिर परिसर में आयोजित हुई जहां पर कैसे कोविड काल में स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्य करेंगे और बीते दूसरी लहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा का कार्य बेहतरीन ढंग से किया गया था जहां पार्टी ने इस कार्य को एक व्यवस्थित रूप देने का कार्य किया है प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक विमल चोपड़ा ने वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित किया और आवश्यक दिशानिर्देश सहित इस कार्यक्रम की आवश्यकता को विशेष रूप से बताया।
संबोधित करते हुए कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर जे पी शर्मा ने कहा कि सभी राजनैतिक दल चुनाव लडने के लिए और सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करते है। भारतीय जनता पार्टी मात्र एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता के लिए नही बल्कि सेवा के लिए चुनाव लडती है। लोक कल्याण के लिए कार्य करना एवं अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढना ही भाजपा का मूल मंत्र है। डॉ.बांधी ने कहा कि इस समय हम कोरोना महामारी के दुसरे चरण का सामना कर रहे है। साथ ही तीसरे चरण की आशंकाए भी जताई जा रही है, जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ प्रत्येक राज्य, जिला, मंडल, बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चला रही है।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि भाजपा का यह अभियान सेवा भाव के साथ-साथ लोगों को मदद और राहत के उद्देश्य को लेकर अभियान के तहत् भाजपा के हेल्थ वालिटियर की टीम काम करेगी। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में लोगों की हर सम्भव मदद पहुॅचाई गई। लाकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग कर जरूरत मंदों को राशन आदि सामग्री भी मुहैया कराई।
संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि कोरोना काल संकट के समय प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने हाथ खडे कर दिए थे, लोगों के उचित उपचार इलाज की व्यवस्था का अभाव था और सरकार की गंभीरता भी नजर नही आ रही थी ऐसे भाजपा के कार्यकर्ता फील्ड में उतरकर अपने जान की परवाह किए बिना कार्य कर रहे थे पर अब भाजपा के है कार्यकर्ता आधिकारिक रूप से स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनकर कार्य करने जा रहे हैं इसका सकारात्मा परिणाम मिलेगा।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर शिखर गुप्ता ने कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी प्रदान की उन्होंने कहा कि संकट काल के दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे सेवा भाव के साथ मास्क, सेनेटाईजर वितरण के साथ-साथ आक्सीजन, वेंटिलेटर और अस्पतालों में बिस्तर की व्यवस्था के लिए भाजपा कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करते रहे एक उचित दिशा देने का प्रयास यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने किया है और चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से मंडल एवम शक्ति केंद्र सहित बूथ स्तर पर भी स्वास्थ्य स्वयं सेवक कार्य करेंगे भाजपा महामंत्री किशोरी साहू ने कोविड के अनुकुल व्यवहार के संदर्भ में प्रकाश डाला आईटी सेल संयोजक दानवीर साहू ने तकनीकी माध्यमों की जानकारी देते हुए बैठक को संबोधित किया, महामंत्री महिला मोर्चा संगीता चंद्राकर ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी।डॉक्टर हरिकृष्ण गंजीर ने प्राथमिक उपचार एवं उपाय की विस्तृत जानकारी दी इसके साथ ही ने कोविड के तीसरी लहर के पूर्व तैयारियों के संदर्भ में जानकारी प्रदान की पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा के सदस्य राजीव शर्मा ने किया पूरी कार्यशाला के दौरान प्रमुख रूप से चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक रोहित साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, खेरथा मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, लोहारा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा,अरुण साहू, उर्मिला साहू, पूनम साहू, सत्या गावरे, बिरेंद्र साहू, संदीप सिन्हा, थानसिंह मंडावी, मन्नू झोरी,संजय जांगड़े, सहित अन्य मौजूद रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904