google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चड्डी एवं बनियान पहनकर देते थे घटना को अंजाम,कुख्यात पारधी गिरोह के सदस्य पुलिस के गिरफ्त मे,दिन में नजर रखते थे रात में चोरी करते थे

Cg24आजतक न्यूज

👉 चोरी के कुख्यात पारधी गिरोह के सदस्य पुलिस के गिरफ्त मे ।
👉 गुण्डरदेही थाना के चंदनबिरही , एवं जिले के अन्य थानो क्षेत्रो मे भी की थी चोरी की घटना।
👉 दिन मे करते थे रेकी एवं रात्रि मे घर मे घुसकर करते थे चोरी।
👉 ईट के बने पक्के मकानो को बनाते थे निशाना।
👉 चड्डी एवं बनियान पहनकर देते थे घटना को अंजाम
👉 आरोपीगण के विरूद्व दुर्ग जिले के पाटन, बोरी, अमलेश्वर, भिलाईनगर, रानितराई, मे चोरी के कई
मामले है दर्ज

घटना दिनांक 09 अगस्त की रात्रि 02ः00 बजे ग्राम चंदनबिरही के प्रार्थी हरिशचन्द्र साहू पिता विश्राम साहू उम्र 47 साल के घर मे अज्ञात चोरो द्वारा दिवाल फांद कर कमरे मे प्रवेश कर स्टील की पेटी सहित सोने चांदी के जेवरात एवं इस्तेमाली कपडा चोरी कर ले जाने की, रिेपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे धारा 457, 380 भादवि का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सदानंद कुमार द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना मे फरार आरोपियो कि शीघ्र पता तलाश हेतु, आदेशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, के मार्गदर्शन मे घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, डाॅग स्काॅड की मदद से फरार आरोपियो के दिशा निर्धारण मे मदद ली गई। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा के सतत् मार्गदर्शन मे फरार आरोपियो कि पता तलाश के दौरान खेत मे प्रार्थी के मकान से कुछ दुरी पर खेत मे चोरी की संपत्ति को पेटी सहित बरामद कर जप्त की गई। घटना स्थल के निरीक्षण एवं चोरी करने के तरीके के आधार पर आरोपीगण की पता तलाश के दौरान कवर्धा के उजाला पार्क वार्ड नंबर 09 से आरोपी कन्हैया पारधी को एवं घटना का मुख्य सरगना प्रेमसिंग पारधी उम्र 57 साल निवासी खुर्सीडीह थाना पुलगांव को उसके निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया, पुछताछ पर घटना के मुख्य आरोपी प्रेमसिंग पारधी ने बताया की पुर्व मे भी अपनी गिरोह के साथ मे दुर्ग जिले के विभिन्न थानो मे चोरी के मामले मे पकडा गया है। थाना रानितराई मे 2010 मे सोने चांदी के जेवरात, व 2021 मे ग्राम टेमरी थाना बोरी से चना चोरी, थाना डौण्डीलोहारा के स्टेट बैंक के सामने नगद रकम की चोरी ग्राम पांगरी थाना रनचिरई से बर्तन चोरी एवं थाना अर्जुन्दा के खुटेरी से धान की चोरी करना स्वीकार किया है।
घटना दिनांक 09 अगस्त को कन्हैया पारधी पिता बिश्रामी पारधी उम्र 56 साल निवासी हरेली त्योहार के दिन कवर्धा से वाहन क्रमांक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेसी 9934 मे खुर्सीडीह प्रेमसिंग पारधी के यहां त्योहार मनाने आया, जहाॅ पर दोनो ने मिलकर चोरी की योजना बनाई एवं दोनो वाहन क्रमांक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेसी 9934 मे अर्जुन्दा शराब भठ्ठी गये जहाॅ उन्होने शराब का सेवन किया शाम को गांव चंदनबिरही मे जाकर रेकी किये एवं रात्रि होने के पुर्व रेकी किये मकानो को निशाना बनाया । रात्रि मे चोरी करने से पुर्व वाहन को खेत के किनारे सुरक्षित जगह पर जाकर छुपा दिया, एवं शरीर पर पहने पुलपैंट व फुलषर्ट उतारकर चड्डी एवं बनियान मे गांव मे प्रवेश कर पहले 02 अन्य मकानो के अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किये जहाॅ पर असफल रहे। फिर दिवाल फांद कर प्रार्थी हरिष्चन्द्र के मकान मे घुसकर पहले मुख्य द्वार को खोलकर भागने का रास्ता सुरक्षित किये ,तत्पश्चात कमरे के अंदर रखे, जेवरात को पेटी सहित चोरी कर लिया गया एवं रास्ते मे पेटी का वजन अधिक होने एवं खेत मे पानी व कीचड अधिक होने से खेत मे ही फेंककर भाग खडे हुए। आरोपीगण की गिरफ्तारी मे सउनि अजय बनारसी, आर. आकाश सोनी एवं दिवंगत आरक्षक दिनानाथ पाटिल का योगदान रहा।

नाम आरोपीगण–

01.प्रेम सिंह पिता सोनसिंह ,जाति पारधी, उम्र 57 वर्ष, सा0 खुर्सीडीह थाना पुलगांव, जिला दुर्ग छ0ग0

  1. कन्हैया पारधी पिता बिसरामी पारधी उम्र 56 वर्ष सा0 ऊर्जा पाॅर्क वार्ड क्र0 09 कबीरधाम थाना सिटी
    कोतवाली , जिला कबीरधाम छ0ग0

जप्त मशरूका

एक सोने का मंगलशूत्र पत्ती वाला, जो काला मोती से गुथा हुआ है, एक जोडी सोने का झुमका, एक जोडी चांदी का ऐठी, एक जोडी चांदी का पायल, एक जोडी चांदी का बचकानी कंगन, तीन जोडी चांदी का बिछिया, नगदी रकम 3,000 रूपये जुमला कीमती 48,000 रूपये व सामने इस्तेमाली 17 नग साड़ी , 09 नग ब्लाउज , एक नग पेटी कोट।
मोटर सायकल HF DELUX क्रमांक CG 09 JC 9934

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *