google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला देवांगन समाज के निर्विरोध बने युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शुभम देवांगन

cg24आजतक

बालोद – देवरी मां परमेश्वरी भवन आमापारा बालोद जिला देवांगन समाज बालोद के पदाधिकारियों का चुनाव आम सहमति से किया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में भावसिंह देवांगन, सहायक सचिव अधिकारी बैनीराम देवांगन, बीरेंनद्र देवांगन, टहल सिंह देवांगन, किशन लाल देवांगन थे। नए पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। इसके अलावा समाज के विभिन्न पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुए हैं। इस चयन पर जिलेभर के सामाजिक जनों सहित शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल था। तो वही समाज के एकजुटता की एक मिसाल पेश की है। जिन्होंने बिना किसी चुनाव या मनमुटाव के आपसी सहमति से अपना पदाधिकारी चुना। पहले तो चुनावी प्रक्रिया के तहत ही नामांकन भरवाया गए थे। तो वहीं अन्य पदों के इक्के दुक्के ही नामांकन आया था। फिर आपसी सहमति से नाम वापिस करवा कर अन्य पदों में भी निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव बालोद के परमेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। और शुभम देवांगन जी ने बताया की पहले भी समाज हित के लिए कार्य में लगे हुए हैं विभिन्न प्रकार के जिम्मेदारी उन पर है अब समाज की जिला की जिम्मेदारी मिलने के बाद समाज के लिए तन मन धन से मेहनत और लगन से समाज हित के लिए कार्य करूंगा ऐसा वादा करके समाज को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *