

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी) मैं 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ,इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री बीएस बद्दन द्वारा ठीक सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया गया उनके सहयोग हेतु कन्या माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मिश्रा मैडम उपस्थित थी,इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ हिंदी माध्यम के 50℅ 50% 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी तथा अंग्रेजी माध्यम मैं कक्षा दसवीं के 50% विद्यार्थी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए उपस्थित थे ,साथ ही संस्था में संचालित एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और रानी लक्ष्मीबाई गाइड कंपनी की गाइड भी उपस्थित थे इन सभी का पूरे कार्यक्रम के दौरान बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ ,कार्यक्रम में संस्था प्रमुख के उद्बोधन के पश्चात मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. उक्त कार्यक्रम की जानकारी नेमसिंह साहू (व्याख्याता) सचिव भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ डौंडी के द्वारा दी गई
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904