google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ मानस संगठन के सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा

Cg24आजतक :- दिनांक 15 अगस्त 2021 दिन रविवार को परसाही दुर्ग में छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंपेश्वर सिंह राजपूत जी ने प्रदेश के माननीय गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी से सौजन्य मुलाकातकर छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रमुख मांगों से अवगत कराया।इस अवसर पर गृह मंत्री महोदय जी ने सभी मांगों को उचित बताते हुये ,सभी को पूरा करने का आश्वासन दिया।उन्होंने तुलसी जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बिंदुओं पर विस्तार से बात की।पहला मांग हर जिले में मानस भवन बनाना ।इस पर उन्होंने कहा कि हर जाति और समाज का जब हर जगह भवन बन रहा है तब मानस का भवन क्यों नहीं बनेगा। दूसरा मांग था कि मानस से जुड़े सभी लोगों का प्रदेश स्तर पर भव्य आयोजन हो तो इस पर उन्होंने कहा कि ये मांग आपने पहले भी रखा है ,जिस पर कार्यवाही हो रही है। श्रीराम- सेतु पत्रिका का प्रकाशन शासन की मद से कराने का भी उन्होंने आस्वाशन दिया। श्रीराम कथा से जुड़े सभी लोगों को जो गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं अथवा जो आर्थिक रूप से अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन बसर कर रहा है,उन सबके कल्याण के लिये कोई योजना लागू किया जाये। श्रीराम कथा और श्रीरामचन्द्र जी के विरोध करने वाले लोगों पर उचित कार्यवाही की जाये।
इस सब पर विस्तारपूर्वक चर्चा करके माननीय गृह मंत्री जी ने छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को अपने निवास में मिलने को आमांत्रित किया।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक श्री नीलकंठ ठाकुर जी , वरिष्ठ सलाहकार श्री हेमलाल साहू जी ,श्री लल्लू राम वर्मा जी,दुर्ग जिला संयोजक श्री हितेंद्र साहू जी , प्रचार सचिव श्री जयप्रकाश साहू जी धमतरी वाले भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *