google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गौतम सिन्हा को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

Cg24आजतक :- डौंडीलोहारा :- जब देश कोविड-19 के भीषण संक्रमण काल से गुजर रहा था। कोविड 19 का वायरस तेजी से फैल रहा था उस समय सुरक्षा व सावधानी ही उपाय था । जिस संकट की घड़ी में कोरोना वॉरियर्स की भूमिका सराहनीय रहा है। उसी क्रम में डौंडीलोहारा विकासखंड के स्वच्छ भारत मिशन के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा ने कोविड-19 के विकासखंड टीकाकरण सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया है । एसडीएम ऋषिकेश तिवारी व सीईओ दीपक ठाकुर के दिशा निर्देश में विकासखंड के स्वच्छाग्रहियों के साथ चाहे तेज गर्मी हो चाहे बरसते पानी हो कोरोना वायरस से बचाने कोविड-19 के टीकाकरण सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने ग्रामीणों से समन्वय बनाकर स्वच्छा ग्रहियों को साथ लेकर टीकाकरण के लिये प्रेरित करने सुबह से विकास खंड का दौरा करने निकल जाते थे। लोग खरा खोटा भी सुनाते थे उसे भी अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा में संतुष्ट कर टीकाकरण कराने में सफलता हासिल करते थे। चाहे दिन की तेज कड़कड़ाती धूप हो या अंधेरी रात हो गौतम सिन्हा ने कोरोना योद्धा बनकर कड़ी मेहनत किया है । इनकी कार्यकुशलता व ग्रामीणों तथा आगंतुकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, कोविड 19 के प्रसार को रोकने जन जागरूकता लाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पसीना बहाया है। जिसके लिये बालोद जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव डॉक्टर रश्मि आशीष सिंह, विधायक संगीता सिन्हा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी सदानंद कुमार , अपर कलेक्टर अनिल कुमार वाजपेयी, जिला सीईओ डॉक्टर रेणुका श्रीवास्तव सहित अतिथियों ने श्री सिन्हा को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वच्छाग्रही समूह के कलस्टर अध्यक्ष श्रीमती भावना मंडावी व श्रीमती रमन बावरे को भी कोविड 19 के रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। गौतम सिन्हा ने चर्चा के दौरान बताया कि कोविड 19 का तेजी से प्रसार हो रहा था उस समय लोगों को जागरूक करना अतिआवश्यक था। जैसे ही मुझे उच्चाधिकारियों का आदेश प्राप्त हुआ तुरंत ही टीकाकरण के लिये पात्र व्यक्तियों का चिन्हांकन कर टीकाकरण के फायदे को बताकर तथा फैली अफवाहों व भ्रांतियों को दूर करने ग्रामीणों के बीच समन्वय बनाने का प्रयास किया गया। टीकाकरण के पहले चरण शुरू हुआ था जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म होना शुरू हो गया । लोग नकारात्मक बातें करना शुरू कर दिये थे। जिसे समझाने काफी मशक्कत करना पड़ा था। जहाँ जहाँ ज्यादा अफवाह फैली थी लोग समझने को तैयार नहीं थे। वहाँ वहाँ एसडीएम ऋषिकेश तिवारी सर व सीईओ दीपक ठाकुर सर स्वयं ग्रामों में पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर टीकाकरण कराते थे। बीएमओ विनोद कुमार चौरका ने मुस्तैदी से टीकाकरण के लिये गांवो के शिविर स्थलों में वैक्सीन उपलब्ध कराते थे। जिससे टीकाकरण कराने में सफलता मिली है। उच्चाधिकारियों का दिशानिर्देश व मार्गदर्शन के साथ ही जनप्रतिनिधियों तथा स्वच्छा ग्रहियों का विशेष सहयोग मिला है। इस सम्मान के लिये मैं स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *