google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वनांचल के 7 गांवों के सैकड़ों लोगों ने देवस्थल मंगतू बाबा में भीमादेव की शादी की व हुई बारिश आखिर क्या मान्यता है यह देखिए….

Cg24आजतक न्यूज रिपोर्ट

सैकड़ो युवक युवतियों व ग्रामीणों ने भीमादेव के विवाह में वैवाहिक गीतों पर जमकर थिरके वन्य क्षेत्र के देव स्थल मंगतू बाबा में हुई शादी

भीमादेव की शादी में 7 गांवों के हजारों महिला पुरुषों ने भाग लिया परंपरा अनुसार शादी सम्पन्न हुई

बारिश नही होने व अकाल की संभावना को देखते हुए भीमादेव की शादी की गई ताकि अच्छी बारिश हो ,कार्यक्रम बाद शुरू हो गई बारिश

बालोद जिले का डौण्डी लोहारा विकासखंड के वन्य ग्राम कमकापार के मंगतू बाबा मंदिर में आज 7 वन्य ग्रामों के ग्रामीण एकत्र हुए व पुरानी मान्यता अनुसार भीमादेव की शादी संपन्न की हजारों लोगों के बीच पूरी रीति रिवाज गीत संगीत के बीच आज महिला व पुरुषों ने भीमादेव की शादी में शामिल हुए । पीड़ियाल निवासी व शादी समारोह में शामिल लक्ष्मण सिंह भंडारी ने cg24आजतक न्यूज को बताया कि क्षेत्र में पानी की कमी व अकाल की संभावना के मद्देनजर क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच यह मान्यता है। कि देव स्थल मंगतू बाबा मंदिर में भीमादेव की शादी कराने से बारिश होता है। और किसान भाइयों की तकलीफ दूर होता है। इसलिए आज 7 वन्य ग्रामो के महिला पुरुष मंगतू बाबा में एकत्र हुए व पूरी परंपरा अनुसार भीमादेव का विवाह संपन्न कराया है।

देर शाम वन्य ग्रामो सहित डौण्डी लोहारा क्षेत्र में हुई बारिश वनांचल क्षेत्र कमकापार, पीड़ियाल,मुड़पार,हितापठार, कुरूभाठ,,कोलाटोला क्षेत्र में भी भीमादेव के विवाह के बाद बारिश हुई जिससे ग्रामीणों में खुशी देखा गया

भीमादेव की शादी आखिर क्यों :- पानी नहीं गिरने एंम अकाल की संभावना को देखते हुए 7 गांव कमकापार पिडियाल मुड़पार हितापठार टेकापार कुरूभाट कोलाटोला ने भीमा देवता की मंगतू बाबा में शादी करते है। लक्ष्मण भंडारी कुमार पटेल चिमन अमरसिह शंकर मंडावी संतराम महेंद देसमुख देवप्रसाद जगदीस खरे कमकापार, हितापठार पंचायत के सभी ग्रामवासी बारिश के लिए पूजा कर भीमा देवता के सादी विवाह संपन्न कीया

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मान्यता है। कि जब भी क्षेत्र में बारिश नही होती व अकाल की सम्भावना बनता है। ग्रामीण भीमादेव की शादी करते है। और उनकी मनोकामना याने बारिश होती है। किसान खुशहाल हो जाता है। आज भी शादी के बाद क्षेत्र में बारिश हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *