google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारत मेरी जिम्मेदारी मुहिम का उद्घाटन

cg24आजतक :- छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए एवं उनमे राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए भारत मेरी जिम्मेदारी मुहिम की शुरुआत की गयी है।
इस मुहिम का उद्घाटन 75 वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रदेश के विख्यात हड्डी शल्य चिकित्सक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना एवं बिलासपुर सरगुजा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रतन लाल डांगी जी के द्वारा ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से किया गया।

दोनों प्रमुख वक्ताओं ने युवाओं को अनुशासन, मेहनत, खुद पे विश्वास करना और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में मार्गदर्शन किया।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री राणा मुखर्जी ने भारत मेरी जिम्मेदारी मुहिम की संकल्पना और जरूरत के बारे में श्रोताओं को अवगत कराया। युवाओं को सही मार्गदर्शन की कमी को देखते हुए ये मुहिम उनके व्यक्तित्व विकास के लिए कैसे फायदेमंद होगी इस के बारे में जानकारी दी।

संस्था की वरिष्ठ मार्गदर्शक श्रीमती अय्यर ने सभी को भारत मेरी जिम्मेदारी संकल्प की शपथ दिलायी।

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्रीमती कोमल माथुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश भर के 200 से ज्यादा युवा झूम, फेसबुक एवं यूट्यूब लाइव के माध्यम से जुड़े।

इस मुहिम में युवाओं को हर महीने दो विशेष अतिथियों से ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से मार्गदर्शन लेने का मौका मिलेगा।

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी
भारत मेरी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *