Cg24आजतक :-कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी एकदिवसीय दौरे पर आज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में पहुंचे व आमजनता से मुलाकात की वही ग्राम लीलवापहर में खण्ड स्तरीय रामायण समारोह आयोजित किया गया।जिसमें सांसद मोहन मंडावी ने चल रहे संगीत कार्यक्रम में स्वयं मंच पर रामायण मंडली के साथ बैठकर हारमोनियम बजाकर धार्मिक संगीत के साथ भक्ति गीत गाया व पूरे धर्म मंच को भक्ति संगीत से सराबोर कर दिया

सांसद ने कार्यक्रम में जब आरती गीत गाया तो वहां उपस्थित आमजनता भक्ति संगीत में झूमने लगे थे यह कार्यक्रम तुलसी दास जी की जयंती समारोह ग्राम लिलवापहर खंड स्तरीय नरहरपुर व ग्राम रामपुर जुनवानी में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया
इस अवसर में सांसद मोहन मंडावी जी ने कहा की आज का दिन महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि आज के दिन भारत देश आज़ाद हुआ था इसलिए इस देश को बाह्य आजादी मिली थी तुलसी दास जी जयंती से हमको आंतरिक आज़ादी मिलती है। इसलिए आज का दिन अति महत्व पूर्ण है। इस दिन को हम और अधिक प्रासंगिक तब बना सकते जब गुरू का, माता पिता का , बडे़ बुजुर्गो का सम्मान किया जाना चाहिए ।
इस अवसर में जिला अध्यक्ष के आर गजबाल्ला जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष ह्रदय शोरी जी, काशी राम जैन, प्रदीप कुलदीप,राजकुमार फब्यानी,गिरवर साहू,लक्ष्मण कावडे, प्रभू राम ,बी आर दादरा, बन्नू राम शोरी , सोमन कौड़े,दयालु राम,प्रेमा नागवसी लिलवापहार से कुशल नेताम जी एवम बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904