google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हुए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का आयोजन


स्थान – भिभौरी (बेमेतरा )।
संवादाता के एस ठाकुर ।
स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ का उमंग महानगर शहर, कस्बे, गांव सभी जगह पर जबरदस्त देखने को मिला ।जगह जगह पर हर्षोल्लास से ध्वजारोहण हुआ। स्वाधीनता पर्व की बेला पर बेमेतरा जिला के ग्राम पंचायत भिभौरी के बाजार चौक मे ध्वजारोहण कार्यक्रम गांव के वयोवृद्ध नागरिक मनीराम साहू के कर कमलों द्वारा प्रोटोकॉल एवं सरकारी आदेश का पालन करते हुए सादगी पूर्ण संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती महेश्वरी धीवर ग्राम सभा अध्यक्ष कुंज लाल साहू ग्राम विकास सचिव अमर साहू ग्राम सभा उपाध्यक्ष दिनेश पाटील पंचायत प्रतिनिधि ग्राम के प्रमुख जन नागरिक गण ,लखनलाल भूषण साहू शिवराज धीवर महिलाएं बच्चे युवक व्यापारी बंधु सभी भारी संख्या में मौजूद थे। स्वाधीनता की बेला में ग्राम सभा द्वारा सभी के उत्साह एवं मनोरंजन स्वरूप तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने एवं विलुप्त होती पारंपरिक खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा की अवधारणा के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारंपरिक खेल जैसे कि कुर्सी दौड़ ,आलू दौड सुई धागा दौड़, जलेबी गेडी दौड मटका फोड आदि छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती पारंपरिक खेलों का आयोजन विभिन्न वर्गों बालक बालिकाओं बच्चे महिलाओं युवा बुजुर्ग के लिए अलग-अलग वर्गों के संपन्न किए गए तथा प्रत्येक खेल के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार पुरस्कृत किया गया पुष्कर वितरण समारोह प्रतिनिधि एवं ग्राम सभा तथा ग्राम प्रमुख के आतिथ्य में संपन्न किया गया उपस्थित ग्रामीण जनों ने पारंपरिक खेल का पूरा आनंद उठाया खासकर जलेबी दौड़ एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता घड़ी दौड़ प्रतियोगिता सभी के लिए रोचक एवं आकर्षक तथा मनोरंजन पूर्ण रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *