google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाईजर हेतु पंजीयन शिविर के आयोजन के लिए तिथि निर्धारित

बालोद cg24आजतक

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के द्वारा सिक्युरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी आर.टीसी. कुनकुरी जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत प्रशिक्षणोपरांत स्थाई रोजगार देने के लिए 17 अगस्त से 24 अगस्त 2021 तक एस.आई.एस. जशपुर के द्वारा बालोद जिले में सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाईजर हेतु पंजीयन शिविर का आयोजन विकासखण्डवार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीयन शिविर का आयोजन 17 अगस्त 2021 को जनपद पंचायत डौण्डी, 18 अगस्त को जनपद पंचायत गुरूर, 20 अगस्त को जनपद पंचायत गुण्डरदेही, 23 अगस्त को जनपद पंचायत बालोद और 24 अगस्त 2021 को जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा में किया जाएगा। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत एस.आई.एस. ग्रुप के सभी कंपनियों द्वारा विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के औद्योगिक संस्थानों, खान, शिक्षण संस्थान, होटल, हास्पिटल, माल, टाल ब्रिज, मेट्रो एवं एयरपोर्ट पर स्थाई नियुक्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि जो आवेदक सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाईजर हेतु पंजीयन शिविर में जाने के इच्छुक हैं वे मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *