Cg24आजतक :- आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गोपीनारायण साहू , समाज सेवी दीपचंद भंसाली शिक्षाविद दिनेश लोढ़ा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आजादी के 50 वीं वर्षगांठ मे स्थापित शिलालेख जिसमें स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री वली मोहम्मद, बुधराम गौड़ व कलाराम गोड के नाम अंकित है संस्था प्रमुख छगन बंसोर के द्वारा उपरोक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा उस दौर मे गॉधी जी के नेतृत्व मे समाज में स्वतंत्रता का अलख जगाने ब्रिटिश हुकूमत के आदेशों का उल्लंघन करने के कारण उन्होने जो बलिदान दिया, जिसके कारण ब्रिटिश शासन ने उन्हें जेलों में बंद कर जो सजा दी उसके बारे में संक्षिप्त जानकारी वहा उपस्थित विद्यार्थियों को दिया गया ।
कार्यक्रम समाप्ति पूर्व उन समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो ने जिन्होने अपना बलिदान देकर हमारे भारत को आजाद कराया उन समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई
इस अवसर पर संस्था प्रमुख छगन बंसोर ,शिक्षिका अल्का खरे, खिलेश्वरी साहू, चंद्रकला ठाकुर, जागृति तिवारी, पालक सदस्य तुलसी सारंगपुरे, प्रदीप यादव कब बुलबुल व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904