रायपुर cg24आजतक
राज्य शासन द्वारा शुक्रवार 20 अगस्त को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में गुरूवार 19 अगस्त को मोहर्रम के लिए घोषित अवकाश किया गया था। मुस्लिम समाज के अधिकृत संगठनों द्वारा चांद के अनुसार 20 अगस्त 2021 शुक्रवार को मोहर्रम पड़ने के संबंध में अवगत कराए जाने के कारण 19 अगस्त को घोषित अवकाश को निरस्त कर 20 अगस्त शुक्रवार को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां जारी कर दी गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904