google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भानपुरी में ब्लॉक स्तरीय अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम की प्रशिक्षण हुई समपन्न, 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

Cg24आजतक न्यूज़

भानपुरी :- हायर सेकेंडरी स्कूल भानपुरी में 16 अगस्त को बस्तर ब्लॉक के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। बता दें कि कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने के कारण बच्चे घर में भी खेल खेल से पढ़ाई करें इस मकसद से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

मास्टर ट्रेनर्स वंदना दिवान, प्यासी बघेल, गोमती यादव, त्रिवेणी कश्यप, जानकी पंत, रत्नी बघेल, मोहिता बेलसरिया के द्वारा भानपुरी क्षेत्र के लगभग 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंगना मा शिक्षा के तहत अलग अलग विषयों पर नाच गानें एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से घर पर ही माता पिता के द्वारा घर के कार्य करते हुये पढ़ने एवं सीखने का प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *