google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सरपंच के प्रयास से 72 हितग्राहियों को मिला गैस चूल्हा

सरपंच आरोप चंद्राकर के प्रयास से सिकोसा में 72 हितग्राहियों को मिला उजाला योजना का लाभ,, महिलाओं को धूवा से मिलेगा मुक्ति एवं पेड़ कटने से बचेंगे, -आरोप चंद्राकर।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर आज ग्राम पंचायत सिकोसा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना उज्जवला योजना के अंतर्गत 72 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर प्रदान किया गया इस अवसर पर सरपंच आरोप चंद्राकर भारतीय युवा मोर्चा के मंत्री महेश महिलवार भूपेंद्र वर्मा कविता चंद्राकर उपसरपंच हेमलता बारले उपस्थित रहे

ग्राम पंचायत के सरपंच आरोप चंद्राकर ने बताया कि केंद्र सरकार के बहुत ही महत्वपूर्ण योजना के लिए पूर्व में फार्म भरे थे पर केंद्र सरकार की उजाला योजना के तहत 72 महिलाओं को मिले गैस कनेक्शन से अब महिलाओं को काला धुआं से मुक्त मिलेगा वहीं सरपंच ने आगे बताया कि गैस सिलेंडर मिलने से पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और पेड़ नहीं कटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *