google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला कांग्रेस कमेटी स्पोर्ट्स सेल के द्वारा राजीव खेल प्रतिभा सम्मान का भव्य आयोजन

cg24आजतक न्यूज :-

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी-स्पोर्ट्स सेल के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष विलियम भांवरा जी के नेतृत्व में दल्ली राजहरा नगर के ओपन एयर थिएटर में “राजीव खेल प्रतिभा सम्मान-2021” का भव्य आयोजन किया गया!
जिसमे जिले भर के सभी खिलाड़ी जो नेशनल तथा स्टेट लेवल खेलों में प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए थे उन सभी को मैडल,स्मृति चिन्ह,प्रमाणपत्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर जी उपस्थित थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने किया।
विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर , जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता नायर , प्रदेश सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय , स्पोर्ट्स सेल प्रदेश सचिव अजय यादव ,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रत्तीराम कोसमा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े,विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरीश साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज गीत व पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया।।
कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स सेल राजहरा शहर अध्यक्ष पी एम सुहैल व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अजमेल सिंह रंधावा ने किया ।
कार्यक्रम में एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,जगदीश श्रीवास,श्रीमती ममता पांडेय,पार्षद रॉशन पटेल , श्रीमती श्रुति यादव,श्रीमती टी.ज्योति,रामजतन भारद्वाज , चिन्नमल गुण्डु , श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार,जिला महासचिव परितोष हंसपाल,केशव शर्मा जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी हीरालाल पवार जिला कांग्रेस सचिव युवराज साहू , के ईश्वर राव , ब्लॉक प्रवक्ता जेबा कुरेशी, पूर्व पार्षद रमेश भगत , NSUI विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन , शहर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव , विल्सन मैथ्यू, जावेद खान तथा अन्य साथीगण एवम शहर के नागरिकगण उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *