
जनप्रतिनिधि सहित नगर वासी का जिस दुकान पर नजर टिकी थी उस दुकान को हटाने में नगर पंचायत का पहला सीएमओ है, जो इस अभियान को सफल पूर्वक अतिक्रमण हटाया।
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही नगर के धमतरी चौक से चैन गंज रेलवे फाटक तक सड़क किनारे बने नाली में अतिक्रमण कर झुग्गी झोपड़ी में व्यापार करने वाले फूटकर व्यापारियों के अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा।
आप तस्वीर देखकर समझ जाएंगे कि नगर पंचायत बनने के बाद से कभी भी अतिक्रमण हटाओ अभियान उसी दुकान के पास आकर ठंडे बस्ते में चला जाता था पर नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मेरे लिए सभी दुकानदार एक समान हैं ऐसी भी सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यापार कर रहे हैं पर उसका एक सीमा होना चाहिए नगर पंचायत और पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाया गया नाली के ऊपर अतिक्रमण बढ़ते क्रम पर था वहीं इनके अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होते थे और दुर्घटना भी बढ़ते क्रम में है यह सभी चीज को ध्यान में रखकर समांतर रूप से एक समान मुख्य मार्ग से दोनों और बराबर की दूरी में अतिक्रमण हटाया आगे और भी अतिक्रमण को लेकर बड़ी अभियान चालू होने वाला है,
नगर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व नगर के वरिष्ठ लोगों के जुबान में यही था कि आखिर यह अभियान सफल होगा या कोई स्थाई जगह में आकर अधिकारी रोक देंगे इस अतिक्रमण पर जो तस्वीर दिख रहा है वह नगर प्रशासन की सजग और सही कार्य करने का संदेश नगरवासी को मिला आगे नगर पंचायत के सीएमओ ने कहा इसके बाद यदि कोई दुकानदार और सामान फैला कर रखता है तो उसकी पूरी दुकान तोड़ा जाएगा।
गौरतलब है की गुंडरदेही नगर के धमतरी चौक पर झुग्गी झोपड़ी में व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारी कई वर्षों से नाली एवं सड़क किनारे के जमीन पर सड़क तक कब्जा कर लिये थे। फुटकर व्यापारियों ने अपनी दुकान सीमा से लगभग 10 से 15 फीट तक कब्जा कर अपना व्यापार व्यवसाय कर रहे थे। नगर पंचायत में इस अतिक्रमण को हटाने जब फुटकर व्यापारियों को नोटिस दिया तो उन्होंने अपना अतिक्रमण नही हटाया। जिसके बाद नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण देव के आदेशानुसार शनिवार को गुंडरदेही के धमतरी चौक से चैनगंज रेलवे फाटक तक सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण के हटने से राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिल मिल रहा है।
अर्जुंदा चौक विश्राम विश्राम गृह एवं मुख्य मार्गों में दुकान के सामने ज्यादा समान फैलाकर व्यापार करने वालों पर भी होगी कार्यवाही ,,जय करुणाकरण देव
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904