google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाऊण्डेसन का बैठक सम्पन्न

सरायपाली – छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाऊण्डेसन के संस्थापक अध्यक्ष श्री लवकुमार रामटेके जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रसेन चौहान जी, प्रदेश महासचिव श्री आत्माराम साव जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाऊण्डेसन जिला महासमुन्द का प्रथम बैठक जिलाध्यक्ष श्री सुरोतीलाल लकड़ा जी की अध्यक्षता में गायत्री मंदिर परिसर बसना में आयोजित किया गया, जिसमें समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय के साथ संगठन के विस्तार के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा किया गया. बैठक में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाऊण्डेसन को मजबूत करने सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एक दूसरे का पूरे जिला एवं प्रदेश में सहयोग करने जिस ब्लॉक में संगठन का विस्तार पूरा नहीं हुआ है, उस ब्लॉक में संगठन का विस्तार जल्द से जल्द पूरा करने , प्रदेश स्तर के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार व संभाग स्तर के बुधवार को होने वाले जूम मीटिंग (वर्चुअल बैठक ) में अनिवार्य रूप से जुड़ने को कहा गया, ताकि छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाऊण्डेसन के उद्देश्य एवं कार्य को समझने में आसानी हो सके. जिला स्तर व अपने अपने क्षेत्र में जो भी समस्या हो उसे संगठन के माध्यम से समास्याओं के निराकरण हेतु एकजुटता के साथ काम करना और गंभीर व जटिल विषयों से संबंधित समस्याओं को प्रदेश पदाधिकारियों व कोर कमेटी को अवगत कराना और समास्याओं को संगठन के माध्यम से निराकरण करवाने का प्रयास करना और अगामी 5 सितम्बर को बिलासपुर संभाग का संभागीय बैठक रायगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महासमुन्द जिले से भी उक्त बैठक में सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया. उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा संगठन के निर्देशानुसार संगठन के हित में ही कार्य करने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में कृत संकल्पित हुए | छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाऊण्डेसन जिला महासमुन्द के प्रथम बैठक में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष सुरोतीलाल लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद चौहान, जिला महासचिव रामजी विश्वकर्मा, संभागीय महासचिव रमेश्वर चौहान, जिला मीडिया प्रभारी बंदन जांगड़े, श्रीमती सुकांती चौहान अध्यक्ष बसना, बिरीतिया चौहान अध्यक्ष सरायपाली, हेतकुमार चौहान महसचिव सरायपाली, नारायण निषाद सचिव सरायपाली, बुद्धूराम यादव उपाध्यक्ष सरायपाली, अभिमन्यु पटेल उपाध्यक्ष बसना, बेदराम चौहान कोषाध्यक्ष सरायपाली, भरतप्रकाश धांधी संयुक्त कोषाध्यक्ष सरायपाली, सत्यप्रकाश अग्रवाल मीडिया प्रभारी बसना, अजय चौहान मीडिया प्रभारी सरायपाली, मकरध्वज बाघ, राजेश बिसी, प्रमोद सागर, फगुलाल रात्रे सहित अन्य सदस्य विशेष रुप से उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *