बालोद cg24आजतक :- छ्ग के समस्त शासकीय शिक्षकों/ कर्मचारियों को विगत 3 वर्ष से DA प्रदाय नही किया गया है जो कि अब 28% प्रतिशत तक जा चुका है और लंबित है जिसकी वजह से हम सबको अत्यंत आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
छ्ग शालेय शिक्षक संघ, इस 28%DA की मांग पर छ्गअधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आहूत “काम बन्द कलम बन्द” आंदोलन का समर्थन करते हुए कल 3 सितंबर को सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश लेकर अपनी मांग के प्रति प्रदर्शन में शामिल रहेगी।
अतः समस्त शिक्षक साथियो से अपील है कि आप सभी आकस्मिक अवकाश लेकर इस 28% DA की मांग करें। इस आशय का आवेदन आज ही अपने कार्यालय को दे देवें।
जितेंद्र शर्मा
जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904