

बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्रीमती श्याम बती मरावी की अध्यक्षता में एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमति सुमन ध्रुव तथा प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री कोनिका यादव एवं श्री गुरुप्रसाद देवांगन की उपस्थिति में दिनांक 31/8/ 2021 को जिला न्यायालय बालोंद में विद्युत विभाग बालोद, नगर पालिका बालोद ,दूरसंचार विभाग बालोद एवं यूको बैंक ,ग्रामीण बैंक ,देना बैंक, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक ,सेंट्रल बैंक, अग्रणी बैंक आदि बैंक के अधिकारियों की बैठक रखी गई जिसमें आगामी 11 /9/2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904