
उतई मे बने सरकारी सामुदायिक मंगल भवन जो कि 6 साल पूर्व से बना हुआ है, जिसमे सर्व समाज के लोग अपनी जरूरत पर सभी उपयोग कर रहे है, रविवार को छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जो कि एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसका रविवार को उतई नगर में बैठक हुवा, उसके बाद अचानक रातोंरात किसी मारवाडी द्वारा सामुदायिक भवन में मारवाडी समाज भवन के नाम से अवैध रूप से कब्जा करते हुवे बैनर लगा दिया गया । छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानी ने जब देखा तो आपत्ति लगाते हुवे, इसकी पूरी जाँच करने के लिए नगर पंचायत अधिकारी और अध्यक्ष उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौपा । छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानियों ने सैवधानिक रूप से चेतावनी पूर्वक विरोध भी किया, और गलत पाये जाने पर उचित कार्यवाही करने की मांग की । पड़ताल में गलत पाया गया और मारवाड़ी समाज के बैनर को निकलवा दिया गया । दुर्ग ग्रामीण के संगठन प्रभारी कामेश साहू ने कहा राजनीतिक दिग्गजों का फोटो लगा के अवैध रूप से बैनर लगाकर कब्जा करने का काम मारवाड़ी समाज के लिए अशोभनीय है, कोई सतीश पारख नाम से भी फ़ोटो लगा है जिसका मुख्यरूप से इस कार्य को अंजाम देने में हाथ है, अगर आगे इस प्रकार की कोई असैवधानिक या आसामाजिक रूप से कार्य होगा तो छत्तीसगढ़िया समाज बर्दास्त नही करेगा। बैनर तो हटा दिया गया है पर नगर पंचायत अधिकारी द्वारा उस पर क्या दंडात्मक करवाही करती है वो देखने वाली बात है। ज्ञापन दुर्ग जिला अध्यक्ष अरुण गन्धर्व के निर्देश में किया गया जिसमें चन्दन सोनवानी ,ऋषि साहू ,रोहित चंद्रकार ,वीरेंद्र साहू , चन्द्रशेखर वर्मा सोनू साहू ,चंद्रकांत साहू ,शांशाक बारले ,कुंदन देवांगन , सुभम सिंह आदि शामिल थे ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904