google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने खोला मोर्चा


Cg 24 आज तक बालोद
बालोद जिला के गुरूर थाना क्षेत्र एवं धमतरी शहर से लगे हुए गांव ग्राम पंचायत बागतराई के महिलाओं व स्कूली बच्चों ने धमतरी शहर स्थित दुकान बंद कराने के लिए बड़ी संख्या में बागतराई और वार्ड वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया
जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थियों शामिल हुए शराब दुकान में जो शराब लेने जाते थे, उन मदिरा प्रेमियों की बकायदा आरती उतार कर शराब त्यागने के लिए निवेदन किया गया
घनश्याम साहू ने बताया कि आज आन्दोलन की तीसरे दिन है और जब तक जिला प्रशासन द्वारा शराब दुकान को बंद नहीं किया जाता है ,तब तक यह आन्दोलन चलता रहेगा। ज्ञात हो , कि धमतरी शहर स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान की नई दुकान खोला गया है और जिस जगह पर यह दुकान खोला गया है उस रास्ते से रोजना स्कूली छात्राओं का महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है और उस रास्ते पर शराबी अक्सर शराब के नशे में अश्लील गालियां देते है , जिसके चलते सभी परेशान हैं और अपनी इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने धमतरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है , जिसके बाद में भी शराब की दुकान को हटाने के लिए जिला प्रशासन अब तक कोई पहल नहीं किया है।इस अवसर पर, लोकनाथ साहू, सूरजभान मरकाम,चुम्मन साहू,पोखन साहू, धनीराम मुंडा, वेदराम साहू,सुमन रावटे, योगेश्वर सिंह चौहान,दामनी साहू,उषा मरकाम,नीलेशवरी कुंजाम,पुनिता साहू, रेशमी साहू, भावना रावटे, अंजलि साहू,लीना डालेन्द,मोनिका पिसृदा,टेमन,लालिमा उर्वशा , खुशबू साहू , कविता पिस्दा,अंपूर्णा भोयर,भोजराज यादव, चांदनी साहू, रेशमा सेन,रानी निर्मलकर,उषा साहू, मनीषा सोम,फूलकुवंर भोजवानी, कल्याण साहू, खिलेश्वरी ठाकुर,पलक साहू, मनीषा डालेन्द, दिनेश्वरी निर्मलकर, काजल रावटे, वस्त्रल रावटे,मधु ठाकुर, गीतांजलि साहू,केवरा बाई साहू,सागर बाई, डोमेनद सोम,रोशन बाघमार, तरुण पिसदा, ममता सोनवानी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *