google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश के किसानों,युवाओं के बेहतर विकास की परिकल्पना पर चिंतन शिविर में चर्चा से अच्छे परिणाम निकलेंगे:-शिव धरमगुडे

बालोद/देवरी cg24आजतक :- भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिवकुमार धरमगुड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चिंतन शिविर जगदलपुर में आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश के चुनिंदा नेताओं और शीर्ष नेतृत्व के बीच प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस सरकार की वर्तमान स्थिति का आंकलन किया गया। गहन मंथन से संगठन के आगामी रणनिति भी पर भी चर्चा हुआ होगा। चिंतन शिविर से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार और नई उम्मीदों का दौर आरंभ हो चुका है। प्रदेश के किसानों, युवाओं और बेहतर विकास की परिकल्पना पर जरूर ही विचार हुए होंगे। पुरे प्रदेश में धर्मांतरण का विषय को संगठन द्वारा पुरे जोर शोर से उठाया गया था जिसे रोकने तथा कार्यवाही में प्रदेश की कांग्रेस सरकार विफल रही है। जाहिर है चिंतन शिविर के माध्यम से केन्द्र स्तर पर धर्मांतरण को रोकने ठोस रणनिति बनाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *