google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस उतरी सड़को पर,गैस टँकी लेकर सड़को पर की नारेबाजी और मोदी का किया पुतला दहन

आम जनता को लूट रही है ये अनपढ़ सरकार- प्रशांत बोकड़े ( जिला अध्यक्ष)

भारतीय युवा कांग्रेस एवम छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने बढ़ती महँगाई , तेल पेट्रोल गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी की उपस्थित एवम डौंडी-लोहारा विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू , जिला प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल , राजहरा शहर अध्यक्ष पी एम सुहैल के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी लगाई और मोदी का पुतलादेहन किया ।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह , युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन , सलमान , सेवादल प्रदेश सैयोजक सी चंद्रहास ,खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विलियम भंवरा , अजमेल सिंह रंधावा , जिला महासचिव राजू चौधरी , अदिभ भगत, चंदन ग्वाल ,पार्षद स्वप्निल तिवारी , NSUI विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन , जिला मीडिया सैयोजक आदित्य रामटेके , युकां शहर उपाध्यक्ष नोमेश रामटेके , NSUI शहर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव , लोकेश सिन्हा , आदित्य ठाकुर ,कमल सेन , मुकेश , अभय , आकाश , कबीर व अन्य युवा कांग्रेस , nsui और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *