
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बालोद जिले के युवा आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर को रायपुर आमंत्रित किया व कहा कि हम मिलकर आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती मिले व प्रदेश में भाजपा की सरकार बने इसके लिए काम करेंगे
बालोद/डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज :- प्रदेश के पूर्व मंत्री व दबंग आदिवासी नेता केदार कश्यप जी व आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम,गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेन्द्र राय जी बालोद जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर के निवास डौण्डी लोहारा में पहुंचे जंहा उनका देवलाल ठाकुर,बलराम गुप्ता, दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,जयलाल मालेकर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप व विकास मरकाम जी बालोद जिला के पाटेश्वर धाम में शिक्षक दिवस के दिन जनजातीय गौरव समाज के द्वारा आयोजित संगोष्ठी व शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने जामड़ी पाटेश्वर धाम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के वापसी में दोनों भाजपा नेता देवलाल ठाकुर के निवास पहुंचे व कुछ देर रुक कर बालोद जिला व क्षेत्रीय संगठनात्मक राजनीतिक चर्चा की व जानकारी ली पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी ने पिछले विधानसभा चुनाव की स्थिति व आने वाले चुनावों में डौण्डी लोहारा विधानसभा चुनावों में पार्टी की वर्तमान स्थिति पर भी जानकारी ली व आवश्यक मार्गदर्शन दिया इस सौजन्य मुलाकात में देवलाल ठाकुर के साथ डौण्डी लोहारा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, डौण्डी लोहारा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जयलाल मालेकर, जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दुष्यंत गिरी गोस्वामी, बलदाऊ सेन,युवा नेता वीरेन साहू,गजेंद्र साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

देवलाल ठाकुर के निवास में चर्चारत पूर्व मंत्री व भाजपा नेतागण
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904