बालोद cg24आजतक न्यूज़ :- डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्राम कोसमी में मंत्री के रिश्तेदार महिला शिक्षाकर्मी की नृशंस हत्या के मामले पर की जा रही जांच पड़ताल के बाद भी आज पर्यंत तक पुलिस के हाथ आरोपी के सम्बंध में कोई सुराग नही मिल पाने के कारण आज बालोद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इनाम की घोषणा की है। व पत्र जानकारी देकर बताया है। कि प्रार्थिया श्रीमती गोमती बाई नायक पति वासुदेव नायक उम्र 35 वर्ष साकिन कोसमी, थाना डौण्डी लोहारा, जिला बालोद ने दिनांक 12.06.2021 को 14.45 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी भाभी मृतिका हेमेश्वरी नायक पिता स्व. लखनलाल नायक उम्र 48 वर्ष साकिन कोसमी, थाना डौण्हीलोहारा, जिला बालोद (ग्राम कोसमी) स्थित घर में रात्रि में कोई अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दिया गया है। कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना डौण्डी लोहारा में अपराध क्रमांक 106/2021 थारा 450, 302 भादवि. का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी के पतासाजी का हरसंभव प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी का अब तक कोई पता सुराग नहीं चला है।
अतः मैं सदानंद कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, जिला बालोद (छ.ग.) पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80(ए) में निहित प्रधान के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुये, यह घोषणा करता हूं कि जो कोई उक्त अज्ञात आरोपी के बारे युक्ति-युक्त सूचना देगा जिससे आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके अथवा गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करावेगा, उसे 10,000/रूपये (दस हजार रूपये) नगद राशि पुरूस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले के नाम पता गुप्त रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला बालोद का होगा। कंट्रोल रूम बालोद दुरभाष न॑. – 07749-223807, 94791-91160
थाना डौण्डीलोहारा दूरभाष नं. – 94791-92055
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904