google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पर्यावरण संरक्षण हेतु पक्षियों के लिए घरौंदा बना कर उन्हें उनका आवास देने के लिए युवा शक्ति की मुहिम जारी

cg24आजतक

नगर पंचायत तुमगांव में जय माँ शितला आधार युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत वर्षो से कार्य किया जा रहा है, लगातार प्रतिवर्ष अनेको वृक्ष रोपण स्वच्छता अभियान ,चला कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं और युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा लगाए गए अनेक पौधे अब पेड़ के रूप में तैयार हो चुका है युवा शक्ति के साथीगण अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं जिससे कि पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल सके इसी प्रकार युवा शक्ति के प्रमुख पार्षद श्री धर्मेन्द्र यादव व पूरी टीम द्वारा पक्षियों के सरंक्षण हेतु हर- घर घोंसला अभियान की शुरुआत की जा चुकी है युवा शक्ति के सदस्यों का प्रमुख उद्देश्य है पर्यावरण में समाहित सभी प्रकार के जीव जंतुओं का सरंक्षण ताकि पर्यावरण को संतुलित किया जा सके युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा नगर के प्राचीन मंदिर नगर कुलदेवी माँ शितला मंदिर में इस अभियान की शुरुआत की गई और पक्षियों के लिए 30 से अधिक घरौंदा बनवा कर लगाया गया जिससे कि आने वाले समय मे पक्षियों को उनका स्थाई घर मिल सके और पक्षी सुरक्षित रह सके युवा शक्ति ने इस अभियान के लिए नगर कुलदेवी माँ शितला मंदिर परिसर को इसलिए चुना ताकि इस अभियान को मंदिर परिसर में वृहद रूप में करके आमजन मानस को जागरूक किया जा सके और आने वाले समय मे युवा शक्ति के सदस्यों का संकल्प है कि शितला मंदिर परिसर को बर्डहाउस बनाने का इस मुहिम के लिए युवाओ ने कबाड़ में पड़े अनुउपयोगी वस्तुओं को घोंसला बनाने के लिए उपयोग कर सभी को इस मुहिम में जुड़ने की अपील की और जल्द आने वाले समय मे नगर में पक्षियों के सरंक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और सभी को पक्षियों के महत्व के बारे में बताया जाएगा युवा शक्ति प्रमुख धर्मेन्द्र यादव जी ने कहा लगातार कुछ वर्षों से चिड़ियों की बहुत सी प्रजाति विलुप्त होती जा रही जो पहले घर के आसपास ही दिख जाया करती थी लेकिन अब मनुष्यों के गलती के कारण ये पक्षियां विलुप्त होती जा रही है इसका प्रमुख कारण है चिड़ियों के रहने हेतु घोंसला जो पहले अधिक घरों में दिख जाता है लेकिन अब मनुष्य अपना घर तो पक्का बनाता है लेकिन चिड़ियों के घरोंदे हेतु जगह नही छोड़ता और न ही उन्हें भोजन देता है इस प्रकार लगातार प्रकृति में पक्षियों की कमी होती जा रही है जिससे कि पर्यावरण को और मनुष्य को ही नुकसान है पक्षियों का कृषि आधारित देश में बड़ा महत्व है यह किसानों के फसलों की रक्षा करती है बहुत से फसल को नुकसान पहुचाने वाले कीड़े मकोड़े को नष्ट करती है जिससे कि पर्यावरण संतुलित रहता है इनकी संख्या में कमी किसानों के लिए नुकसान दायक है साथ ही साथ इनकी उपस्थिति और उनकी आवास मन को प्रफुल्लित करती है युवा शक्ति के सदस्यों ने कहा प्रकृति में सभी को जीने का समान अधिकार है इसलिए पक्षियों के अस्तित्व के लिए दाना पानी और मकान नाम जैसे अभियान युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा चलाया जाएगा इस अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश चंद्रकार उपाध्यक्ष श्री पप्पू पटेल,पर जय माँ शितला आधार युवा शक्ति प्रमुख पार्षद श्री धर्मेन्द्र यादव,डोमार पटेल भुपेंद्र कुर्रे ,हेमन्त धीवर,रामचंद्र पटेल, रूपकुमार पटेल ,नोहर पटेल शेषनारायण पटेल, मनोहर पटेल,ओमकार धीवर,वीरेंद्र पुरैना,महेश्वर धीवर,रामस्वरूप धीवर,कुलदीप बांधे,राकेश धीवर ,विष्णु धीवर ,पप्पू शर्मा ,भानु पटेल,योगेश साहू,उत्तम साहू ,योगेश निर्मलकर, शंकर निर्मलकर,मुकेश साहू,सावन यादव लक्की निर्मलकर उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *