
सरायपाली – सरायपाली विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत आंवलाचक्का के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रं. 01 में प्रधानमंत्री मंत्री मातृवंदना योजना, पोषण सप्ताह का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली के माध्यम से किया गया. जिसमें गर्भवती, शिशुवती माताओं को विटामिन एवं हरा साग सब्जी की फायदे के बारे में जानकारी दिया. उक्त कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं एवं बालक, बालिकाओं को खीर पुडी़ व पोषण आहार खिलाया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मथुरा पटेल, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती रेशमा पटेल सहित महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति रही |
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904