डौंडी लोहारा — स्थानीय संत राजा राम शदाणी नागरिक महाविद्यालय में आगामी 01 सितंबर से आगामी 07 सितंबर तक स्नातक प्रथम वर्ष तथा स्नातकोत्तर में ऑन लाइन प्रवेश हो रहा था जिसे आयुक्त उच्च शिक्षा के आदेश पर आगामी 15 सितंबर तक ऑन लाइन प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है।
शदाणी महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा, ब्लॉक-सी 3, द्वितीय एवं तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटलनगर द्वारा प्रेषित पत्र क्र. 1901/214 / आउशि / सम. / 2021 दिनांक 02 .09.2021 सत्र 2021-22 हेतु जारी प्रवेश मार्गदर्शिका सिद्धांत के दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 के स्नातक भाग-01तथा स्नाकोत्तर कक्षाओं में नियमित प्रवेश के इच्छुक छात्र/छात्राओं से ऑनलाईन पद्धति से प्रवेश आवेदन फार्म भराया जा रहा है, जिसके अनुसार
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने की संशोधित तिथि 07 सितंबर से आगामी 15 सितंबर तक रहेगी। महाविद्यालय द्वारा मेरिट सूची जारी करने की तिथि 16 सितंबर तक रहेगा। महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि 17 सितंबर तक रहेगी ।उक्त कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र -छात्राएं निर्धारित तिथि तक ऑन लाइन प्रवेश ले सकते है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904