google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बिहान योजना के महिलाओं का ऐतिहासिक कार्यक्रम गीता भवन सरायपाली में संपन्न

सरायपाली – बिहान योजना एवं ASR परिवार के माध्यम से गीता भवन सरायपाली में पद्म श्री अवॉर्ड विजेता और KBC के छत्तीसगढ़ से पहली महिला विजेता एवं स्व सहायता समूह के प्रणेता श्रीमती फूलबासन यादव का बिहान योजना के महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. ASR ON LINE MAREKETING और बिहान योजना के माध्यम से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें सरायपाली अंचल के बिहान योजना व स्व सहायता समूह के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को श्रीमती फूलबासन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहान योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य योजना गांव गांव के गरीब, मजदूर परिवारों के महिलाओं को बिहान योजना में जोड़कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न आजीविका के लिए कार्यक्रम आयोजित होती रहती है, जिसमें मशरूम उत्पादन, जैविक खाद, पशुपालन, मछली पालन, सबुन बनाना, निरमा बनाना, अगरबत्ती निर्माण आदि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के आर्थिक विकास कर रही है. पद्म श्री अवॉर्ड विजेता श्रीमती फूलबासन यादव ने उपस्थित माताओं, बहनों को महिला स्व सहायता समूह के विषय में बहुत कुछ जानकारी दिया. गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम क्षेत्र के महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं एक ऐतिहासिक पल रहा. उक्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *