google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अरमरीकला गांव के Jio कंपनी के मोबाइल ग्राहक नेटवर्क नही मिलने से हो रहे परेशान,बेहतर सुविधा की आस में जुड़े थे jio से लेकिन नही मिल रहा सुविधा

Cg24आजतक न्यूज

Jio कंपनी के अधिकारी लोगो को अपनी कंपनी से जोड़ने शुरू में काफी ऑफर व अच्छा नेटवर्क देने की बात कहते है। लेकिन सुविधा व नेटवर्क के नाम से बहुत कमी बना रहता है ।ग्राहक परेशान होते रहते है।

बीएसएनएल के टावर पर लगा jio मोबाइल कम्पनी का सिस्टम लेकिन लंबे समय से नेटवर्क का चल रहा प्रॉब्लम,अधिकारी कर्मचारी नही दे रहे ध्यान

बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के अरमरीकला गांव में भारत संचार निगम लिमिटेड (bsnl) के लगे टावर में जिओ कंपनी ने भी अपना नेटवर्क सिस्टम वँहा लगा दिया है। लेकिन इस जियो कंपनी के लगे सिस्टम से jio मोबाइल ग्राहकों को कोई सही प्रकार की सुविधा नही मिल पा रहा है। आये दिन नेटवर्क गायब रहने से इस कंपनी से जुड़े ग्राहक जिनमे व्यापारी,स्टूडेंट,अधिकारी कर्मचारी सहित आमजनता को कोई फायदा नही हो रहा है। लोगो को अच्छी सुविधा देने की बाते अच्छे नेटवर्क देने की बातों के बीच जो दूसरी कंपनी को छोड़कर jio से जुड़े है। वो आज खासे परेशान नजर आ रहे है।

कोविड काल के समय अधिकांश कार्य संचार माध्यमो के भरोसे ही हो रहा है। चाहे पढ़ाई,एग्जाम या व्यापार सभी ऑनलाइन चल रहा है। लेकिन अरमरीकला में लगा jio का सिस्टम ग्राहकों को सुविधा के नाम से ठेंगा दिखा रहा है। क्योंकि बिना नेटवर्क आखिर यह मोबाइल सुविधा किसी काम का नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *