google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर भारत के अमृत महोत्सव के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Cg24आजतक न्यूज

बालोद. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जारी स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद श्री के विनोद कुजूर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुमन सिंह द्वारा कॉविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिनांक 8 /9/2021 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर भारत के अमृत महोत्सव के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह द्वारा लगभग 750 छात्र-छात्राओं को शिक्षा के संबंध में , बाल विवाह, बाल श्रम ,बाल दूर व्यापार, मौलिक कर्तव्य, निशुल्क शिक्षा, साइबरक्राइम, गुड टच बैड टच , ragging, मोटर व्हीकल एक्ट , फेसबुक एवम् व्हाट्सएप के दुरुपयोग के संबंध में जानकारी विस्तार से दी गई तथा सचिव श्रीमती सुमन सिंह द्वारा शाला प्राचार्य श्रीमती कविता वानखेडे को सरल कानूनी शिक्षा की पुस्तक का वितरण किया गया।उक्त अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती नेताम एवं श्रीमती लता रानी धीवर तथा स्कूल प्राचार्य श्रीमती कविता वानखेड़े , शिक्षक श्री बंसी लाल साहू श्रीमती नीलिमा रंगारी भारती सहारे माधुरी साहू सोनी सिंह नमिता ने को से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *