

बालोद शहर में दिनांक 08 /09/2021 को रात्रि 10:00 बजे दूध गंगा के सामने बेंच पर एक अज्ञात महिला लेटी हुई पाई गई जिसका नाम व पता पूछने पर उनके द्वारा कुछ नहीं बताया तब स्थानीय जनप्रतिनिधि सुरेश ने निर्मलकर ने उन्हें भोजन व साल प्रदान कर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में ठहराया तथा सुबह आर. के. शर्मा द्वारा फोन के माध्यम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह को इस विषय की सूचना दी गई उन्होंने इसकी सूचना जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद को सूचना दी। इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा प्राधिकरण पैरालीगल वालंटियर श्रीमती लता रानी धीवर एवं श्रीमती नेंसी नेताम को आश्रय स्थल भेजकर महिला का उपचार हेतु जिला अस्पताल बालोद में दाखिल कराया गया वहां उनकी मानसिक स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सेंद्री बिलासपुर चिकित्सालय ले जाने का सुझाव दिया। इस उद्देश्य की पूर्ति में समस्त न्यायलयीन औपचारिकताओं को प्राधिकरण के माध्यम से अधिवक्ता श्री पंकज राजपूत द्वारा पूर्ण करने उपरांत उस विक्षिप्त महिला को जिला चिकित्सालय के वाहन से महिला कांस्टेबल के साथ उस रिसिप्ट महिला को सेंदरी मानसिक चिकित्सालय बिलासपुर रवाना किया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा साथ में उसे पाते स्वरूप बिस्किट्स और पानी की बोतल भी उपलब्ध कराई गई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारत का उद्देश्य यही है कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की चाहते हैं किंतु उन्हें प्राप्त करने में असमर्थ हैं तो प्राधिकरण उन्हें उचित सहायता उपलब्ध कराती है ऐसे में विचित्र जनों की समस्या काफी आम हो गई है जिसका असामाजिक तत्वों द्वारा काफी शोषण भी किया जाता है अतः ऐसे विषयों पर समाज के असहाय तबको के सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव प्रतिबद्ध है।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904