google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पत्नी मायके गई तीजा मनाने पति ने खाया जहर जिला अस्पताल बालोद में हुई पति की मौत,कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-गुंडरदेही थाना क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर ग्राम मोगरी के एक 27 वर्ष के युवक दुष्यंत कुमार साहू ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया। मामला यह है कि आज दोपहर 12:00 से 1:00 के बीच कृषि कार्य कर खेत से वापसी आते समय गांव पहुंचने से पहले जहर सेवन करने की सूचना पर तत्काल ग्रामीणों के मदद से 108 के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां बालोद जिला अस्पताल में उनकी मौत हो हो गई इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों से जानकारी के अनुसार मृतक दुष्यंत कुमार साहू की पत्नी और उनके छह माह के बच्चे तीजा पर्व मनाने माई के गई है और आज यह दुष्यंत कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया कारन अज्ञात।

इस मामले को लेकर गुंडरदेही थाना प्रभारी भानु प्रताप साव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है लेकिन उनकी मौत बालोद थाना क्षेत्र में हुआ है अभी तक हमारे पास डायरी नहीं आए हैं।

इस पूरे मामले को लेकर बालोद थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि युवक जहर सेवन कर आत्महत्या किया है डायरी गुंडरदेही थाना भेजेंगे।

बालोद थाना प्रभारी से पूछे गए सवाल में उन्होंने किसान कर्ज से परेशान कर आत्महत्या करने के मामले में थाना प्रभारी इनकार करते हुए बताया अभी तक हमारे पास ऐसा कोई जानकारी नहीं मिला है मौत के कारण को अज्ञात बताया।

सरपंच पति सुरेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दो भाई और मृतक बड़े भाई हैं वही कट्टू मैं धान का फसल लगाकर कृषि कार्य करते हैं फिलहाल बंधन बैंक में लोन की बात सामने आ रहा है लेकिन मौत के कारण पता नहीं चल पाया है उनकी पत्नी व एक छोटे से बच्चे तीजा पर्व मनाने गांव गए हुए हैं ग्रामीणों के मदद से अस्पताल में भर्ती किए थे फिलहाल काठी कार्यक्रम के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *