google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण अस्पताल में अनुपस्थित डाॅक्टर को कारण बताओ नोटिस


बालोद, cg24आजतक 10 सितम्बर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज यहाॅ जिला अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, पोषण पुनर्वास केन्द्र और कोविड-19 हाॅस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा किया और दवाईयाॅ आदि मिलने की जानकारी ली। मरीजों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें समय पर इलाज की सुविधा व दवाईयाॅ मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डाॅ. नितीश साव अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों का बेहतर इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया और वहाॅ भर्ती कुपोषित बच्चों का विशेष देखभाल के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोविड-19 हाॅस्पिटल का निरीक्षण कर वहाॅ उपलब्ध बिस्तर, आॅक्सीजनयुक्त बिस्तर सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन ‘‘हमर लैब‘‘ का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराकर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया कि अस्पताल भवन में जहाॅ-जहाॅ मरम्मत की आवश्यकता है, उन जगहों का अवलोकन कर मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराएॅ। उन्होंने अस्पताल तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.देवदास, डाॅ. देवेन्द्र साहू, डाॅ. ओ.पी.वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *