google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विधायक गुंडरदेही तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधि,पर विद्युत विभाग की चल रही बड़ी लापरवाही के चलते रात रात जागना पड़ रहा उनको भी

अर्जुंदा क्षेत्र में लाइट बंद होने पर विधायक स्वयं 3:00 बजे रात को सब स्टेशन पहुंच जाते हैं,पर गुंडरदेही सब स्टेशन कौन पहुंचेंगे

आधी रात को विद्युत विभाग में खड़े गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ताकि बिजली चालू हो व क्षेत्रवासियों को राहत मिले

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-जनमानस की आम समस्या को लेकर फिर एक बार संसदीय सचिव अपने कार्य को लेकर सुर्खियों पर है,,,,आज क्षेत्र में भारी मौसम खराबी होने , आंधी-तूफान एवं कहीं-कहीं बिजली गिरने के कारण लगभग रात्रि 11: बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर बारिश में छाता लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं रात्रि 3: बजे सब स्टेशन अर्जुनी-टिकरी में हुई खराबी का पता लगाने पहुंचे। लगातार विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने के कारण रात में ही उच्चाधिकारियों से बात किये,और विद्युत आपूर्ति के सुचारू रूप से संचालन के लिए निर्देश दिये।

संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने आम जनमानस के समस्या को एवं धरातल पर सच्चाई जानने आधी रात को विद्युत सबस्टेशन अर्जुंदा पहुंच गया ।पर वही समस्या गुंडरदेही नगर पंचायत के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिलता है पर गुंडरदेही सबस्टेशन विद्युत विभाग में कोई झांकने भी नहीं आ रहा है ना ही कोई निरीक्षण हो रही है। अर्जुंदा नगर क्षेत्र के आसपास ग्रामीणों को सभी समस्या को ध्यान में रखते हुए आधी रात को संसदीय सचिव कभी अस्पताल पहुंचते हैं तो कभी बिजली ऑफिस पहुंचते हैं। जो जन चर्चा का विषय है।

देखिए संसदीय सचिव जी गुंडरदेही क्षेत्र में भी यही समस्या लगातार आ रही है यहां भी एक ऐसे अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर दो जो आधी रात को बिजली ऑफिस व अस्पताल पर निगरानी रखें नहीं तो हर आधे घंटे 1 घंटे में बिजली बंद होने का आम बात हो गया है आखिर लोगों की जुबान पर है,,, कांग्रेस की सरकार बनी तो बिजली हाफ के वादा किया था पर इधर बिजली ही आफ होने लगा है ऐसे में कैसे गड़बो नवा छत्तीसगढ़,,, जोहार छत्तीसगढ़

आधी रात बरसते पानी मे भीगते विधायक गुंडरदेही कूँवर सिंह निषाद ताकि उनके क्षेत्रवासियों को कोई परेशानी न हो,निश्चित ही विधायक जी हर कोशिश कर रहे कि उनके क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो लेकिन यह मामला सिर्फ उनके क्षेत्र का ही नही पूरे प्रदेश का बिजली को लेकर यही हाल है। इसके लिए विधायक जी प्रदेश स्तर पर पहल करे तो बात शायद बन जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *