डौण्डी लोहारा cg24आजतक :- सर्व ब्रह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के पिताजी नंद कुमार बघेल के द्वारा ब्राह्मणों को लेकर दिए गए बयान व सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की पहल व उनके बयान की कड़ी आलोचना की श्री शर्मा ने कहा कि शांत व विकाशशील छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग एक साथ समरसता के साथ रहते है। व सभी एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते है। लेकिन नंद कुमार बघेल जैसे संकीर्ण बुद्धि वाले कुछ लोग इस प्रदेश में अराजकता फैला कर जाती भेदभाव फैलाने का कार्य कर रहे है। ब्राह्मण समाज को कमजोर समझने का प्रयास कर रहे है। समय आने पर प्रदेश व देश का ब्राह्मण समाज ऐसे लोगो को मुंहतोड़ जवाब देंने तैयार बैठा है। प्रदेश सरकार में व अन्य समाज के बड़े पदों पर बैठे लोगों को भी चाहिए कि ऐसे समाज विरोधी लोगो का खुलकर विरोध करे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904