
आप जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन एवम आप जिला सचिव कामता प्रसाद के नेतृत्व में आंदोलन किया गया
अनिला भेड़िया नाम की विधायक काम की कुछ नही – पंकज जैन
अंधेर नगरी चौपट राजा,अनिला भेड़िया का यही वादा – कामता प्रसाद भंडारी
डौण्डी लोहारा cg24आजतक :- लगातार बिजली कटौती और बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान थे,ग्राम रेंगडबरी,चिलमगोटा,खैरकट्टा, अर्जुनी,भिमपुरी, भीमटोला, फिरतूटोला सम्मेत पूरे उपकेंद्र जुन्नापनि बिजली कार्यालय में आने वाले सभी ग्रामीण परेशान हो चुके थे,जिसकी सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी बालोद जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने इस पर पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक आरदे एवम जिला सचिव कामता प्रसाद भंडारी,एवम वनांचल के ग्रामीणों से बात चीत कर निस्कर्स निकाला की अगर अधिकारी हमारे बातो को नही सुन रहे है,और समस्या का समाधान नहीं कर रहे है,तो हमे अपनी हक की लड़ाई लड़नी होगी जिसके लिए हम सबको मिल कर जुन्नापनी उपकेंद्र बिजली कार्यालय का घेराव कर आंदोलन कर ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों को पूर्ण करना होगा।
इस संबंध में पार्टी ने एवम ग्रामीणों ने अपनी हामी दी एवम अपने अधिकार की लड़ाई में सब मिल जुल कर आगे आए।
जब से उपकेंद्र जुन्नापनि में सारे गांव शामिल हुए है तब से विगत 2 साल से ग्रामीणों को यह समस्या का सामना करना पड़ रह था,आज इस समस्या पर सुधार हेतु पंकज जैन कामता प्रसाद जी ने अधिकारियों से बात चीत की एवम शासन प्रशासन के विरोध में ग्रामीणों के साथ मिल कर जमकर नारे बाजी की।
आंदोलन में शामिल हुए ग्रामीणों मे टिकेश्वर यदु,भगवा राम पटेल,दुष्यंत सागर,शुभम श्रीवास्तव,मनोज कुमार तूमरेती,कोमल शर्मा,चंदू लाल सोनी,विनोद सिन्हा,संजू साहू,राजेश विश्वकर्मा,नयन सिन्हा,लोकेंद्र आर्य,बलियार निषाद,शंकर नायक अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
जिला अधिकारी एवम EI से बात करने पश्चात मांगो को लेकर 1 सप्ताह का समय देते हुए आम आदमी पार्टी एवम ग्रामीणों ने कहा की अगर बिजली की समस्याओं का समाधान 1 सप्ताह में ठीक नहीं हुआ तो ग्रामीण एवम आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ मिल कर लोहारा बिजली ऑफिस का घेराव करेगी और छक्काजम भी करने बाध्य होगी।
पंकज जैन
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904