google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मकान गिरने से 5 लोग बाल-बाल बचे,सुबह हुई घटना,उसी मकान में 5 लोग सोए थे

परिवार वालों को नहीं मालूम था ऐसा गिर जाएगा मकान

बड़ी खबर ,,सबसे पहले

गुंडरदेही क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक गरीब परिवार का मकान धराशाही हो गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,मामला गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम खर्रा का है, जहाँ दो दिनों से हो रही बारिश से मन्नू लाल यादव का घर धराशाही हो गया। मन्नू लाल ने बताया कि उनकी पत्नी सावित्री बाई यादव, बेटी तुलसी यादव और दो बेटे दिनेश यादव व गुलशन यादव मिट्टी के बने कच्चे मकान में वर्षो से निवास कर रहे थे। लगातार बारिश व मकान जर्जर होने के कारण आज सुबह 7 बजे अचानक मकान गिर गया। उन्होंने बताया कि बीते रात्रि में पूरे परिवार सहित इसी मकान में सोए थे अगर रात्रि में यह मकान गिर जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जिस वक्त यह मकान धराशाही हुआ उस वक्त घर मे कोई मौजूद नही था। घटना के समय सुबह-सुबह सब अपने गृह कार्य में व्यस्त थे तब बच गए सभी परिवार सुरक्षित ।

कुछ दिन तक फिलहाल मन्नू लाल यादव अपने बड़े भाई के घर रहकर अपना परिवार चलाएंगे,, पंचायत को करना होगा इनके रहने के लिए अति शीघ्र व्यवस्था।

आगे उन्होंने बताया कि शुरू से आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने बच्चों को आगे तक पढ़ाई नहीं करवा पाए। वही उनकी बड़े बेटी तुलसी यादव से जानकारी के अनुसार उनके दोनों भाई पढ़ाई छोड़ दिए है। बस 1 दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करके खेती मजदूरी कर अपना परिवार चला रहे हैं ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण केंद्र सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री आवास तत्काल आवश्यकता है। अब देखना होगा वर्तमान राजस्व विभाग के द्वारा मकान की क्षतिपूर्ति के रूप में शासन से मुआवजे के रूप में कीतना सहयोग कर पाता है।

फिलहाल गुंडरदेही नायब तहसीलदार धर्मेश कुमार श्रीवास्तव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया इस संबंध में मुझे मालूम नहीं है फिर भी मैं निरीक्षण करवाता हूं

ग्राम पंचायत के सरपंच को लगातार संपर्क करने पर उनको फोन कवरेज एरिया से बाहर है समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासन निरीक्षण में नहीं पहुंचा है घटना 7:00 बजे का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *