google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मकान ढह जाने के मामले में प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार व पटवारी ने किया निरीक्षण,शासन से आर्थिक मदद मिलेगा

गुंडरदेही cg 24 आ तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू

गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम खर्रा में सुबह-सुबह एक गरीब परिवार का कच्चे मकान ढह जाने के कारण 5 लोग बाल-बाल बचे थे, जिसकी खबर सबसे पहले cg 24 आजतक ने प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन को ध्यानाकर्षण करवाया था। इस खबर को लेकर जिला स्तर पर हलचल मची हुई थी। प्रभारी तहसीलदार मनोज भरद्वाज एवं नायब तहसीलदार धर्मेश कुमार श्रीवास्तव एवं पटवारी वीरेंद्र ठाकुर ने उक्त स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। जहां पर मकान मालिक ने तहसीलदार को आपबीती बात बताया। तहसीलदार ने राज्य शासन द्वारा मिलने वाला क्षतिपूर्ति की राशि के फार्म भरने को लेकर तहसील कार्यालय में आने को कहा। जिससे गरीब परिवार को शासन की मिलेगी।

पीड़ित पक्ष मन्नूलाल यादव ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे सूची में नाम नहीं है फिर भी उनकी स्थिति देखकर प्रशासन उनके मकान बनाने को लेकर प्रयास करने की बात सामने आई है।

तहसीलदार ने कहा मीडिया के माध्यम से जानकारी मिला

नायाब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव,,लगातार 24 घंटा बारिश के चलते क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहे हैं वही नदी नाला में जलस्तर बढ़ने से स्थानीय स्तर ग्राम के कोटवारों कोअनहोनी से बचने के लिए सचेत रहने के लिए तहसीलदार ने कोटवारों से अपील की है अपने ग्रामीण क्षेत्र में सभी कोटवार ध्यान रखें और हमें सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *