google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सेल्फी लेना महंगा पड़ सकता है, गुंडरदेही बघमरा चंदनबिरही खैरुद, एनीकट के ऊपर चल रहा पानी बना सेल्फी जोन,प्रशासन की निगरानी की जरूरत

बीते 24 घण्टे से क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश, क्षेत्र के नदी नाले उफान पर, अभी भी भारी बारिश की संभावना

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,बीते 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है। गुंडरदेही क्षेत्र के ग्राम कचांदुर नाला, खुटेरी नाला, इर्रागुड़ा नाला, खलारी नाला सहित दर्जनों नदी नाले में पानी के बढ़ोतरी हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी भारी बारिश की सम्भावना है।

बता दें कि गुंडरदेही क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते सभी नदी नाले में उफान आ गया है वही गुंडरदेही बघमरा स्थित तांदुला नदी में भी एनीकेट के ऊपर से पानी बह रहा है। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गुंडरदेही तहसील में सबसे ज्यादा करीब 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीँ गुंडरदेही तहसील में अब तक कुल 686 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

भादो माह में जमकर हुई बारिश ,,कृषि कार्यों में खाद कीटनाशक दवाई नींदई का कार्य पर आएगी तेजी।

श्रावण माह के सूखे बीतने के बाद भादो माह में बादल जमकर बरसा। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रावण माह में सिर्फ 191 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि भादो माह में अब तक कुल 220 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। वही अब तक कुल 686 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

नदी नाले में बड़ी खतरे की आशंका एनीकट पर सेल्फी लेना पड़ सकता है महंगा,,

बारिश थमते ही लोग बघमरा के एनीकेट में पहुचकर सेल्फी ले रहे है व तांदुला नदी में बने एनीकेट के ऊपर से बह रहे पानी को कैमरे में कैद कर मौसम का लुप्त उठा रहे है। ऐसे में खतरे की आशंका भी बढ़ने लगी है। 3 दिन पूर्व ग्राम तिलखैरी के स्टापडेम में डूबने से दो सगे भाई की मौत हो गई थी। जिसको देखते हुए बघमरा एनीकेट में सुरक्षा बल तैनात करने की आवश्यकता है।

वही नदी में पानी बहाव तेज गति से बालोद सिवनी हीरापुर से आए हुए जलकुंभी से गुंडरदेही क्षेत्र में भी अमरबेल की तरह फैल रहा है।

बता दें कि भादो माह के शुरुआत से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, बारिश से जहां सूखे ट्यूबवेल का वॉटर लेबल आया वही बीते दरार खेतों को भी सूखे से राहत मिली। अब धान की फसल के लिए खेतों में पर्याप्त मात्रा में जलभराव हो गया है। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे है।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता कोमल सोनकर ने बताया कि पानी सरोना धान के लिए संजीवनी साबित हुआ है पर हरुणा किस्म के धान का बाली निकल कर तैयार है नवरात्रि पर्वतक कम समय वाले धाम के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *