google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण

कार्य की गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर ने जतायी कड़ी नाराजगी


कस्तूरी साहू बलौदाबाजार,15 सितंबर 2021 :-कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज सिमगा नगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्डिंग सुधार का कार्य शीघ्र ही पूरा करनें के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कार्य में धीमी गति, गुणवत्ता एवं दीवारों में आ रही सिलन को देखकर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एवं ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस कार्य में किसी भी तरह लापरवाही स्वीकार्य नही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को सिलन में सुधार एवं पूरे स्कूल मैदान प्रेवर ब्लाक को अच्छी तरह से लगाने के निर्देश दिए है। इस दौरान कलेक्टर सुनील कुमार जैन क्लास में पढ़ रहें छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों से मुलाकात कर रूबरू हुए। उन्होंने कक्षा 9वी की छात्रा श्वेता शेट्टी से पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान श्वेता शेट्टी ने कहा कि अब नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से लैब का अवलोकन किया। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष फरिहा आलम सिद्की ने शिक्षकों के द्वारा ली जा रहीं ऑनलाइन क्लास का अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की एसडीएम डी आर रात्रे,जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव,नायब तहसीलदार यशवंत राज,भवानी शंकर साव,जनपद पंचायत सीईओ पंकज देव,लोक निर्माण विभाग से विभाकर जोशी समेत शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *