google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

निविदा खुलने से पहले निर्माण कार्य प्रगति पर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी का गड़बड़झाला आया सामने,कोरोना का बता रहे बहाना

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग अपने चहेते ठेकेदारों को काम देने के लिए जारी की गई लाखो रुपये की निविदा खुलने के पहले ही दो जनरेटर कक्ष का निर्माण हो चुका है और जनरेटर के लिए शेड निर्माण आधा अधूरे निर्माण कार्य हो चुका है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय कैंपस में 2 अलग अलग स्थानों में जनरेटर कक्ष निर्माण व एक स्थान पर शेड के लिए 54 लाख का शेड निर्माण कराया जा रहा है। राज्य में यह पहला ऐसा जिला होगा, जहां विभाग के जिम्मेदार अधिकारी निविदा खुलने के पहले ही ठेकेदार को निर्माण कार्य करने की अनुमति दिया गया है जिसके बाद चहेते ठेकेदार द्वारा आधा अधूरे निर्माण किया जा चुका है। निविदा प्रपत्र खोलने से पहले आधा निर्माण कार्य हो चुका है जिसके बाद विभाग के जिम्मेदारों पर ही सवालिया निशान उठने लगे है कि आखिर ऐसा क्या कारण था कि निविदा प्रपत्र खोलने से पहले आधा निर्माण कार्य हो चुका है।

निविदा प्रपत्र खोलने की अंतिम तिथि 16 सितंबर

जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया और अधिकारी से जानकारी चाही तो अधिकारी ने कोविड के चलते इमरजेंसी होने के कारण कार्य प्रारभ करवाने का हवाला दिया गया। जबकि विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय कैंपस में जनरेटर कक्ष व शेड निर्माण करने के लिए 28 अगस्त 2021 को निविदा जारी किया गया है। जारी की गई निविदा में फॉर्म खोलने की तिथि 16 सितंबर सुबह साढ़े 11 दी गई है। ऐसी स्थिति में बिना निविदा खुले ही ठेकेदार कैसे कार्य कर रहे है ।

निविदा प्रपत्र खुलने के पहले जनरेट कक्ष का हो चुका निर्माण

ज्ञात हो कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 28 सितंबर 2021 को निविदा क्रमांक 3711 एनआईटी-9/व.ले.लि के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग अनुविभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत बालोद के जिला चिकित्सालय कैंपस में जनरेटर शेड निर्माण के लिए 14 लाख रुपये,जिला चिकित्सालय कैंपस में ऑक्सीजन जनरेटर कक्ष का निर्माण के लिए दो अलग अलग कक्ष निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये की निविदा आमंत्रित की गई थी। जिसमें निविदा प्रपत्र क्रय करने की अंतिम तिथि 08 सितंबर 2021 तथा ठेकेदारों द्वारा निविदाएं प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 आमंत्रित की गई थी। उक्त निविदा को 16 सितंबर 2021 को खोला जाना था, परंतु निविदा खोले जाने तिथि से कुछ माह पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा खोलने से पहले जनरेटर कक्ष का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है।

विभाग द्वारा ठेकेदार को राशि जारी नही करने पर शेड निर्माण को अधूरा छोड़ा

वही लोक निर्माण के जिम्मेदार अधिकारी से जनरेटर कक्ष का निर्माण कार्य होने व जनरेटर शेड निर्माण कार्य प्रारभ होने की जानकारी चाही गई तो उन्होंने कोविड के कारण जल्दबाजी होने के चलते उक्त कार्य को करवाने का हवाला दिया गया ।लेकिन उक्त ठेकेदार द्वारा जनरेटर शेड निर्माण के तहत नीचे पिन्थलेबल में सिमेंट्रीकरण कर उसमें लोहे का पोल लगाकर छोड़ दिया गया है। उक्त ठेकेदार को विभाग द्वारा राशि जारी नही करने पर कार्य को बंद करने की जानकारी सामने आ रही है।

कोविड के चलते इमरजेंसी को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट के लिए कक्ष और शेड निर्माण कार्य के लिए प्रारभ किया गया था।ठेकेदार को पेमेंट नही होने से कार्य को रोक दिया गया है।

बीके गोठी कार्यपालन अभियंता बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *