तत्काल स्वीकृति नहीं हुआ नाली निर्माण व सीसी रोड तो आने वाला समय में अर्जुंदा में होगा बड़ा धरना प्रदर्शन,, नीतीश मोंटी यादव।
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर ग्राम ओड़ारसकरी में जनपद सदस्य अनिल सोनी एवं जिला पंचायत सदस्य नीतीश मोंटी यादव के नेतृत्व में सड़क मरम्मत एवं नवीनीकरण सड़क बनाने की मांग को लेकर 4 घंटे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन क़िया एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मनरेगा के तहत सीसी रोड एवं सड़क किनारे पानी निस्तारि के लिए नाली निर्माण की मांग की गई।
धरना स्थल पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश शर्मा को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर आंदोलनकारी डटे रहे। वही पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से महिला इंजीनियर सुश्री अनीता एवं अर्जुंदा तहसीलदार ममता टावरी के धरना स्थल पर पहुंचने पर भी आंदोलनकारी नहीं माने। गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल एवं पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणो द्वारा सहमति बनाकर ग्राम पंचायत का प्रस्ताव बनाकर तत्काल तुरंत कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या के समाधान कराने के बाद से सहमति बनी। ।
धरना प्रदर्शन पर कानून व्यवस्था संभालने के लिए कुमार गौरव की टीम उक्त स्थल में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दिया एवं प्रशासनिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात रहे। ग्राम पंचायत ओड़ारसकरी में बैठकर सहमति बना। जिला पंचायत सदस्य मोंटी नीतीश यादव ने कहा हम 4 घंटे तक जो धरना कर रहे है वह जनहित के लिए है। सालों से सड़क निर्माण नहीं हुआ है अधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या के निदान के लिए सहमति बना है। यदि सहमति स्वीकृति नहीं हो पाया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेंगे।
वही इस प्रदर्शन का विरोध करते हुए विधायक प्रतिनिधि चुकेश्वर साहू ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि इस मार्ग के लिए प्रकरण बनाकर विभाग को दे दिए है। स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सड़क का मरम्मत किया गया है। ग्रामीणों द्वारा नाली के ऊपर अतिक्रमण करने एवं पानी निकासी का साधन नहीं होने के कारण सड़क के बीच बीच पानी भर रहा है।
जनपद सदस्य अनिल सोनी के नेतृत्व में ग्राम ओड़ारसकरी में सांकेतिक धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य मोंटी यादव, पंकज चौधरी, सरपंच केसरबाई निर्मलकर, लक्ष्मीनारायण गजभिए, सीएल देवांगन, भिलाई सरपंच रोशन यादव, राकेश निर्मलकर, सुमन देशमुख, सुखदेव देवांगन, रोशन यादव, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा चेतन लाल यादव, किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सड़क बनाने के संबंध में एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि व पंचायत के प्रस्ताव से कलेक्टर के पास स्वीकृति के लिए बात रखेंगे।
इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश शर्मा ने कहा क्षेत्र में सड़क की स्वीकृति के लिए पत्र भेजे हैं बहुत जल्द सड़क निर्माण होगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904