google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जशपुर जिला के आठो विकास खंड में गांव गांव संस्कार वाहिनी का गठन करेगा पाटेश्वर धाम :- संत श्री रामबालक दास जी

15 सितंबर पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास जी का प्रवास छत्तीसगढ़ के सुदूर वनवासी क्षेत्र जसपुर जिला में चल रहा है झारखंड बॉर्डर में स्थित शारदा धाम राम बालक दास जी पहुंचे जहां पर झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के भक्तों ने उनका स्वागत किया इसी तरह ग्राम करडेगा में मकड़ीबंधा, दूरियांअंबा, और विभिन्न ग्रामों के लोग उपस्थित रहे।
करडेगा की सभा को संबोधित करते हुए रामबालक दास जी ने कहा कि जसपुर जिला के आठों विकासखंड में पाटेश्वर सेवा संस्थान जिला बालोद छत्तीसगढ़ के द्वारा गांव गांव में पाटेश्वर संस्कार वाहिनी का गठन बहुत तेजी से किया जाएगा सभी विकास खंड में कार्यालय बनाया जाएगा और टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा जिसके माध्यम से समाज में जो भी जरूरतमंद है वहां पर संपर्क करके अपनी समस्याएं बताएंगे उन समस्याओं को पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के बेनर तले दूर किया जाएगा चाहै गौरक्षा का विषय हो , धर्मांतरण का विषय हो , संस्कार वाहिनी एकजुट होकर पूरे जिला में इनका मुकाबला करेगी साथ ही स्वास्थ शिविर का आयोजन , साक्षरता , ग्राम स्वच्छता , नगर कीर्तन, भारत माता की आरती का आयोजन एवं विकलांगों को ट्राय साइकिल जरुरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण बालिकाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण और जो बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही हैं उन्हें आर्थिक मदद कर उच्च शिक्षा दिलवाना और गरीब कन्याओं का विवाह जैसे कार्यक्रम संस्कार वाहिनी के द्वारा करवाया जाएगा बहुत जल्दी ही नवंबर में जसपुर में आठो ब्लॉक की बैठक बुलाकर इस कार्य को गति दिया जाएगा
इसके लिए संत जी ने कल रात्रि जसपुर प्रवास किया जहां पर विभूति मिश्रा जी के घर पर चर्चा हुई और वनवासी कल्याण आश्रम में भी बैठक का आयोजन हुआ संत श्री का प्रवास कार्यक्रम कल भी जसपुर जिला में जारी रहेगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *