दल्ली राजहरा शहर में कल व्यापारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को व्यापारियों ने निवेदन किया कि दल्ली राजहरा नगर जो कि बालोद जिले का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। परन्तु पूर्ण रूप से उपेक्षित है। जिससे इस शहर की जनसंख्या को कि पूर्व में एक लाख तीस हजार से ज्यादा थी। वह अब घटते हुए करीब चालीस हजार तक पहुंच गई है। इस शहर का कोई विकास नहीं हुआ। शहर विकास एवं रोजगार के अभाव में लोगों का पलायन जारी है।
इस शहर को उजड़ने से बचाने एवं विकसित बनाने के लिये आग्रह है कि निम्न मांगों को पूरा कर अनुग्रहित करेंगे. आवश्यकता की पूर्ति हो सके।
1:- दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 17 में ओपीडी की जो सुविधा दी गई है, उसके लिये आपका आभार। साथ ही साथ उसी भवन में मरीजों की भर्ती एवं पैथोलाॅजी लैब की सुविधा का आभाव है। जिसके विस्तारीकरण से शहर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों को लोगों को चिकित्सा का संपूर्ण लाभ मिल सके।
2:- एक औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण दल्ली राजहरा के आस पास क्षेत्र में हो ताकि यहाँ के स्थानीय निवासियों को काम मिल सके। पलायन रूकेगा और दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्र का विकास होगा।
3:- मेडिकल तथा इंजीनियर कॉलेज की स्थापना हो ताकि उच्च शिक्षा के लिये लोगों को बाहर न जाना पड़े।
4:- केन्द्रीय विद्यालय जो कि दल्ली राजहरा शहर के प्रस्तावित था उसे यहां अविलंब चालू कराया जाये। जिससे यहां की जनता की आधारभूत शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति हो सके।
5:- यहां की जमींन खरीदी बिक्री के लिये रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल किया जाये। ताकि यहां के आस पास के लोग जमींन खरीद कर निर्माण कर विकास में सहयोग कर सके।
6:- शहर मंे आय दिन हो रही दुर्घटनओं से निजात पाने हेतु बायपास सड़क की मांग को गंभीरता से लेने की कृपा करें।
आशा है कि उपरोक्त सभी मांगो की पूर्ति कर शहर के विकास में सहभागिता प्रदान करें।
भवदीय
छ.ग चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज
ईकाई दल्लीराजहरा जिला बालोद छण्ग
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904