google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने स्वच्छता रथ को दिखायी हरी झंडी, गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति करेगा जागरूक

महासमुंद cg24 आज़तक
महासमुंद: आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव अंतर्गत कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत् स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत् स्वच्छता रथ जिले के प्रत्येक ब्लॉक के गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि यह रथ यात्रा जिला पंचायत द्वारा चलायी जा रही है। इस रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को गांव/शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा स्थानीय उत्पादक अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

इसके जरिए ओ.डी.एफ., ग्रे वाटर प्रबंधन, सोख्ता गड्ढा निर्माण, मल-जल प्रबंधन एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, संक्रामक बीमारियों के संबंध में जागरूकता, जलाशयों, भू-जल स्त्रोतों और पर्यावरण को बचाने के लिए स्वच्छता का संदेश और लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम भागवत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।इस मौके पर बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच धनेश्वरी साहू को सामुदायिक शौचालय और स्वच्छता के कार्य के लिए कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने प्रशस्ति पत्र एवं 21 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। बतादें कि साहू को जिला स्तर पर प्रथम स्थान एवं राज्य स्तर पर तृतीय प्राप्त करने पर 19 नवम्बर 2020 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मं़त्री टी.एस. सिंह देव ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया था। सरपंच धनेश्वरी साहू ने बताया कि इस राशि का उपयोग वे स्वच्छता संबंधित कार्यों के लिए करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि उनके गांव के सभी घर एक ही रंग से रंगे हुए है और सभी घरों के सामने फुलवारी भी की गयी है।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *