नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महासमुंद श्री सेवक दास दीवान जी को विजय की अप्रतिम बधाई
महासमुंद- प्रदेश स्थित मानिकपुरी पनिका समाज के लाखों सामाजिक जनों के आशाओं के केंद्र बिंदु बने महासमुंद जिला के सर्वमान्य अध्यक्ष पद पर माननीय श्री सेवक दास दीवान जी का निर्वाचन समाज के विकास उत्थान एवं प्रगति के साथ सामाजिक जनों का हित संरक्षण व संवर्धन के लिए एक श्रेयस्कर पहल है,जिनसे प्रदेश में एक समाज,एक संगठन,एक नेतृत्व, का मार्ग प्रशस्त होगा,जिसकी शुरुआत प्रदेश के महासमुंद जिले से हो गई है,जो हमारे समाज के लिए आशा की किरण है इस तरह के समन्वित प्रयास से प्रदेश में निश्चित रूप से समाज के आर्थिक सामाजिक,शैक्षणिक,राजनीतिक, विकास के साथ आध्यात्मिक विचारों को नया आयाम मिलेगा! मानिकपुरी पनिका समाज जिला महासमुंद के अध्यक्ष पद के उक्त निर्वाचनमे जिले के सामाजिक जनों ने जिस तरह से सामाजिक जागरूकता एकता एवं परस्पर प्रेम सद्भाव का सुखद वातावरण तैयार कर चुनाव को अमलीजामा पहनाया है इस हेतु जिले के सामाजिक जनों को प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ की ओर से साधुवाद के साथ हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष माननीय श्री सेवक दास दीवान जी को उनके उज्जवल भविष्य, यश,कीर्ति,वैभवशाली,सुखद, यशस्वी जीवन एवं कुशल नेतृत्व की श्री सदगुरु कबीर साहेब से अनंत शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई!
विनीत/ डॉ.ललित कुमार मानिकपुरी,प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904